Surya Gochar 2025: 13 अप्रैल, रविवार को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे। 

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इस तरह सूर्य 360 दिन में एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। इस बार 13 अप्रैल, रविवार को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास समाप्त हो जाएगा और विवाह आदि शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। सूर्य के राशि बदलने से 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा धन लाभ

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अधिकारी इन लोगों से काफी खुश रहेंगे और कोई बड़ा पद भी दे सकते हैं। बिजनेस में फायदेमंद डील होगी। घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। सेहत में सुधार हो सकता है।

कर्क वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग काफी खुशहाल रहेंगे। इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू होगा। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा।

तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। संतान की उन्नति देखकर पूरे समाज में आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब है तो उसमें सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है जिससे इन्हें लाभ होगा।

कुंभ वालों को दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकार मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। अविवाहितों के रिश्ते तय हो सकते हैं। पति-पत्नी किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई छोटा नन्हा सदस्य आ सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा।