Today Panchang: 23 अप्रैल, गुरुवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में देवनदी गंगा की पूजा की जाती है। इस दिन 7 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी गंगा की पूजा करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। गुरुवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन धृति, शूल, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और गुरु पुष्य नाम के 7 शुभ अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए 23 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी 23 अप्रैल को, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। ऐसा होने गजकेसरी योग समाप्त हो जाएगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ये यमराज की दिशा है। गुरुवार को इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दही या जीरा मुंह खाकर घर से निकलें। इससे अपशकुन टल सकता है।

राहुकाल 23 अप्रैल 2026 टाइमिंग

23 अप्रैल, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजे से शुरू होगा जो 03 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें नही तो इसका कोई फल आपको नहीं मिलेगा।

23 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 6:46 PM
चन्द्रोदय - Apr 23 11:12 AM
चन्द्रास्त - Apr 24 1:12 AM

23 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:49 से दोपहर 12:25 तक
दोपहर 11:59 से 12:50 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:25 से 02:00 तक
दोपहर 02:00 से 03:36 तक
शाम 06:46 से 08:11 तक

23 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:03 AM – 7:38 AM
कुलिक - 9:14 AM – 10:49 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:08 AM और 03:23 PM – 04:14 PM
वर्ज्यम् - 09:35 AM – 11:06 AM और 04:43 AM – 06:16 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।