Scorpio Horoscope Today: राशि चक्र की आठवी राशि है वृश्चिक, जिसका अर्थ है बिच्छू। इसलिए इसका चिह्न भी बिच्छू ही है। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं जिसके कारण इनका गुस्सा बहुत तेज होता है। ये अपने दुश्मन को बिना बदला लिए नहीं छोड़ते।

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। इन्हीं 12 राशियों में ग्रहों आते-जाते रहते हैं। इन 12 में से आठवीं राशि है वृश्चिक। जिन लोगों का नाम न, य, त, या और क अक्षर से शुरू होता है, वे लोग वृश्चिक राशि के होते हैं। ये अपनी दोस्ती के पक्के होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इनमें बदला लेने की प्रबल भावना होती है। ये जो काम ठान लेते हैं, उसे करके ही मानते हैं। आगे जानिए 17 मार्च 2026 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2026 Rashifal: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!

वृश्चिक राशिफल 17 मार्च 2026

इस राशि के लोगों की दिनचर्या संतुलित और व्यवस्थित रहेगी। ये लोग अपने स्वयं के निर्णय पर अटल रहेंगे। इनके परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास काम के लिए भाई-बहनों की जरूरत पड़ेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट इन्हें मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

वृश्चिक राशिफल 17 मार्च 2026 नौकरी-बिजनेस

इस राशि के लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं उनकी इनकम बढ़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 17 मार्च 2026 लव लाइफ

इस राशि के लोगों की लव लाइफ आज बहुत ही अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जो लोग सिंगल है, उन्हें मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। इन्हें बस इस बात का ध्यान रखना है कि कोई इनकी बातों से हर्ट न हो जाए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।