Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

अमरनाथ यात्रा: दिल दहलाने वाले हादसे में भी सेना का साहस देखने लायक, जान हथेली पर लेकर ड्यूटी पर डटे हैं

Jul 11 2022, 02:46 PM IST

जम्मू. अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ में अब भी 40 लोग लापता बताए जाते हैं। इस हादसे में प्रशासन ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था, जिसे 11 जुलाई को फिर से शुरू कर दिया। जम्मू की डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि 11 जुलाई से सभी रजिस्टर्ड यात्रियों को भगवती नगर बेस कैम्प पहुंचने को कहा गया था। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के बेस कैम्पों के लिए 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना होने से पहले मौसम खराब हो गया था, जिससे यात्रा रोकनी पड़ी थी। एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद सोमवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। इस दौरान नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) और आर्मी के अलावा अन्य रेस्क्यू टीम लगातार मलबे और पहाड़ियों के नीचे लापता लोगों की तलाश कर रही है। सेना बीमार लोगों की मदद कर रही है, यात्रियों के लिए भोजन-पानी का प्रबंध भी कर रही है। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए बाकी डिटेल्स...

नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 9500 किग्रा ब्रांज से हुआ है तैयार

Jul 11 2022, 12:33 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Shri Narendra Modi) ने 11 जुलाई की सुबह नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक(National Emblem) यानी अशोक चिह्न का अनावरण किया। यह राष्ट्रीय प्रतीक 9500 किलोग्राम वजन का है, जो कांस्य(bronze) से बना है। इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसे न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के सेंट्रल बरामदा (Central Foyer) के टॉप पर कास्ट(बैठाया) किया गया है। प्रतीक को सपोर्ट देने करीब 6500 किलोग्राम वजन वाले स्टील के एक सपोर्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय प्रतीक का स्कैच और कास्टिंग प्रोसेस क्ले मॉडलिंग/कंप्यूटर ग्राफिक से कांस्य कास्टिंग और पॉलिशिंग तक की तैयारी के आठ डिफरेंट स्टेज से गुजरा है। देखिए कुछ तस्वीरें...

भारी बारिश के चलते गुजरात-महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मची तबाही, पुल-सड़कें बहा ले गई बाढ़, देखें कुछ Pics

Jul 11 2022, 09:39 AM IST

मौसम डेस्क. दक्षिण-पश्चिम मानसून(Southwest Monsoon) की सक्रियता के चलते कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इससे बाढ़ आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर,केरल, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है।
 

Sri Lanka Crisis: 2 देश, 2 राष्ट्रपति भवन, 2 तख्तापलट, ढूंढ़िये क्या है इनमें चौंकाने वाला अंतर?

Jul 11 2022, 07:59 AM IST

कोलंबो. ये दो तस्वीरें दुनिया में मची उथल-पुथल को दिखाती हैं, लेकिन इनमें एक बड़ा फर्क है। पहली तस्वीर श्रीलंका में गहराए आर्थिक और राजनीति संकट के बीच 9 जुलाई, 2022 को प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रपति भवन(President Residence) पर कब्जे की है। दूसरी तस्वीर अफगानिस्तान की है, जब 15 अगस्त, 2021 को तालिबान ने काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। दोनों में अंतर यह है कि श्रीलंका में छुटपुट हिंसा के बाद तख्तापलट हुआ, जबकि अफगानिस्तान में भारी हिंसा के बाद। ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुलनात्मक रूप से शेयर की जा रही हैं। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन की कई ऐसी तस्वीरें भी वायरल हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी आराम फरमाते, खाना पकाते, साफ-सफाई करते और स्वीमिंग पूल में नहाते देखे जा सकते हैं। हालांकि कुछ तस्वीरें चौंकाने वाली भी सामने आई हैं। जैसे-प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के निजी आवास को फूंक डाला। उधर, कहा जा रहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में खुफिया बंकर हो सकता है। राष्ट्रपति भवन के फर्स्ट फ्लोर पर ये बंकर बनाया गया था।  श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे(Gotabaya Rajapaksa) इसी से होकर भागे। देखिए श्रीलंका की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें..