Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

लेखक नीलोत्पल मृणाल ने MP की दबंग DSP के संग लिए 7 फेरे, दुल्हन ने FB पर लिखा-'पिस्तौल और कलम, हरदम'

Jul 06 2022, 08:31 AM IST

भोपाल.  चर्चित युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल(Nilotpal Mrinal) ने मध्य प्रदेश की दबंग DSP अनिता शर्मा प्रभा(DSP Anita Sharma Prabha) से शादी कर ली है। यह शादी 27 जून को झारखंड के दुमका जिले के नोनीहाट में हुई। नीलोत्पल का यहीं घर है। अनिता प्रभा ने अपने facebook पेज पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'पिस्तौल और कलम....मेरे हमदम....हरदम...हमसंग!' दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे। 'साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार' से सम्मानित नीलोत्पल उपन्यास ‘डार्क हॉर्स’ के अलावा ‘औघड़’ और ‘यार जादूगर’ के लिए जाने जाते हैं। जबकि अनिता प्रभा मध्य प्रदेश पुलिस की वो शख्सियत हैं, जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपना मुकाम पाया। अनिता शर्मा 25 साल की उम्र में DSP बनी थीं। उनकी 17 साल की उम्र में 10 साल बड़े युवक से शादी करा दी गई थी। लेकिन फैमिली में टेंशन और आर्थिक तंगी के चलते अनिता प्रभा ने आगे पढ़ने की ठानी और फिर पुलिस में भर्ती हुईं। हालांकि उनका पहले पति से डिवोर्स हुए काफी साल हो चुके हैं।

पाकिस्तान मे Eid पर गायों के साथ क्रूरता, बलि चढ़ाने से पहले क्रेन से लटकाकर झुलाया जाता है, देखिए शॉकिंग PICS

Jul 06 2022, 07:39 AM IST

कराची. ईद-उज-जुहा या 'बकरीद' पर गायों की बलि(Controversy over the sacrifice of cows on Eid) न देने को लेकर भारत में एक मुहिम छिड़ी हुई है। दुनियाभर में इससे सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान में चौंकाने वाली परंपरा सामने आ रही है। पाकिस्तान में हाल के कुछ सालों में ईद-उल-अधा(Eid al-Adha) यानी ईद के पहले से गायों को क्रेन(cows with cranes) के साथ उठाकर हवा में लटकाने और फिर नीचे लाने की खतरनाक प्रवृत्ति आम होती जा रही थी। हालांकि जब ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, तो उनकी निंदा भी होती रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की परंपरा जानवरों पर अत्याचार करना है। इससे जानवरों को परेशानी होती है। देखिए कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें, जो पाकिस्तान के मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हैं...