Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos

Jul 08 2022, 10:13 AM IST

टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) पर शुक्रवार सुबह हुए हमले ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। शिंजो पर यह हमला सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ। उन्हे सीने में गोली मारी गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है, जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उनकी धड़कन नहीं चल रही थी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय मीडिया NHK के एक रिपोर्टर ने कहा कि उसने दो गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। हमले के वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने गए थे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े। उनका खून सड़क पर बहते दिखा। देखिए घटना के बाद की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें...