Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

Maharashtra Politics: शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, शाम को आदित्य करेंगे जनसभा

Jun 24 2022, 06:17 AM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान (Maharashtra MVA Crisis) में लगातार ट्वीस्ट आ रहे हैं। इस बीच गुवाहाटी में डेरा डाले हुए शिवसेना के सभी 37 बागी विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को एक पत्र भेजकर एकनाथ शिंदे को विधायिका में उनके समूह का नेता घोषित किया है। इससे पहले जिरवाल ने कहा था कि उन्होंने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले वरिष्ठ मंत्री शिंदे की जगह अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल के समूह नेता के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी थी। शिंदे ने गुरुवार शाम को डिप्टी स्पीकर को एक पत्र भेजा, जिस पर शिवसेना के 36 विधायकों के हस्ताक्षर थे। इसने यह भी बताया कि सुनील प्रभु के स्थान पर शिवसेना विधायक भरत गोगावाले को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। पढ़िए महाराष्ट्र की राजनीति में अब आगे क्या...

Assam flood: असम में बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि फिर से बज गई खतरे की घंटी, 55 लाख लोग प्रभावित हैं

Jun 23 2022, 09:05 AM IST

गुवाहाटी. असम में बाढ़ की स्थित(flood situation in Assam) में अभी कोई सुधार हुआ भी नहीं था कि मौसम विभाग(IMD) ने फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों में पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों का जलस्तर बढ़ने से असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, असम में 32 जिलों के 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मई के मध्य से अब तक दो बाढ़ों के कारण अब तक 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

Maharashtra Crisis: शरद पवार को नारायण राणे की चुनौती, घर पहुंचना हो जाएगा मुश्किल

Jun 23 2022, 06:23 AM IST

मुंबई. Maharashtra Political Crisis:शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे की 'राजनीति चालों' को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समझने में नाकाम रहे हैं। आखिरकार 22 जून की देर रात सरकारी आवास 'वर्षा' छोड़कर वे मातोश्री शिफ्ट हो गए। उनके साथ मां रश्मि ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बेटा आदित्य ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे भी थे। इस बीच एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 49 विधायकों के साथ होने का दावा किया है। उनके साथ 2 कैबिनेट मंत्री भी हैं। एकनाथ शिंदे 49 विधायकों के साथ दिखे हैं। इनमें से 42 शिवसेना के और 7 निर्दलीय हैं। अब लोगों की निगाहें शिवसेना और एकनाथ शिंदे के अलावा NCP, कांग्रेस और भाजपा की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं। पढ़िए नया घटनाक्रम...