Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

किसान आंदोलन: टिकैत और योगेंद्र यादव पर FIR, 200 उपद्रवी अरेस्ट, कैंसल हो सकता है संसद मार्च

Jan 27 2021, 01:35 PM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इनमें टिकैत और योगेंद्र यादव भी शामिल हैं। इस मामले में 200 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन्हें सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने का दोषी माना गया है। हिंसा के पीछे खालिस्तान समर्थकों को हाथ माना जा रहा है। वहीं, किसान नेताओं ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इस बीच किसान संगठनों के 1 फरवरी को बजट के दिन संसद तक मार्च पर संशय खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि इसे रद्द किया जा सकता है।

अब अरुणाचल में 4.5 किमी अंदर घुसकर चीन ने बसा लिया गांव, सेटेलाइट तस्वीर ने मचाया हड़कंप

Jan 18 2021, 05:53 PM IST

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश. भूटान में घुसपैठ करने के बाद चीन द्वारा भारत की सीमा में घुसकर अपना गांव बसाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसकी एक सेटेलाइट तस्वीर सामने आई है। इसमें बताया जा रहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा में करीब 4.5 किमी अंदर घुसकर यह गांव  बसा लिया। इसमें 101 घर नजर आ रहे हैं। चीन का यह गांव अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के गांव त्‍सारी चू गांव में बसाया गया है। इसे भारत की सुरक्षा को बड़ा खतरा माना जा रहा है। इस मामले में बीजेपी सांसद सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने कहा है कि वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत करेंगे। टीवी चैनल एनडीटीवी ने इस खबर को प्रकाशित किया है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश भारत और चीन के बाद लंबे समय से विवाद का कारण रहा है। सेटेलाइट से ली गई इस तस्वीर को विशेषज्ञों के पास भेजा गया है, ताकि हकीकत सामने आ सके। हालांकि शुरुआत में वे भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। आगे पढ़िए क्या है अरुणाचल प्रदेश को लेकर विवाद...