Arvind Raghuwanshi

अरविंद रघुवंशी Asianetnews Hindi में सीनियर सब एडिटर हैं और सेंट्रल डेस्क पर रियल टाइम और स्पेशल स्टोरीज देखते हैं। पिछले 7+ साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। शुरुआत पत्रिका (न्यूजपेपर) से की और बाद में दैनिक भास्कर (डिजिटल) से जुड़े।
  • All
  • 4376 NEWS
  • 293 PHOTOS
  • 49 VIDEOS
4718 Stories by Arvind Raghuwanshi

नासिक हादसे की तस्वीरें: पूरी बस जलकर खाक, 11 लोग जिंदा जले, 50 फीट ऊपर दिखीं लपटें-लाशों को चादर में लपेटा

Oct 08 2022, 08:00 AM IST

नासिक. महाराष्ट्र के नासिक में दिल दहला देने वाला बस हादसा हो गया। जहां एक बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि इसमें बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। वहीं 29 यात्रियों के झुलसने की सूचना है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। हर कोई अपनों को बचाने में लगा रहा। खबर मिलते ही जिला प्रशासन और  फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम बस में लगी आग को बुझाया और टीम राहत बचाव कार्यों में जुट गई। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें 50 फीट से ऊपर थीं। वहीं रेस्क्यू टीम लाशों और घायलों को चादर में उठाकर ले गए। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुःख व्यक्त किया है। सीएम शिंदे ने मृतकों को 5 लाख व घायलों का इलाज सरकारी खर्च से करवाए जाने का ऐलान किया है।  तस्वीरों में देखिए कितना भयानक था हादसा...