Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 1654 NEWS
  • 281 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
1955 Stories by Ganesh Mishra

एक हाथ में बोतल और निकर पहने सड़कों पर घूमती दिखी प्रियंका चोपड़ा, खुले बालों में उदास नजर आई एक्ट्रेस

Oct 14 2021, 12:35 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अमेरिका या भारत में नहीं, बल्कि स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका यहां अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग भी कर रही हैं। शूटिंग से कुछ वक्त निकाल कर प्रियंका हाल ही में स्पेन की सड़कों पर घूमने निकलीं। इस दौरान प्रियंका निकर पहने नजर आईं। उनके एक हाथ में बोतल दिखी तो वहीं उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है। हालांकि, प्रियंका की तस्वीर देखकर ऐसा लगा जैसे वो थोड़ी उदास हैं। हो सकता है प्रियंका इस टूर पर अपने पति निक जोनास को मिस कर रही हों। 

PHOTOS: बिकिनी में दिखीं दीपिका पादुकोण, तो क्या इस एक्ट्रेस को पहचानने में आप भी खा गए धोखा

Sep 26 2021, 01:31 PM IST

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) को देखकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं। दरअसल, अमाला की शक्ल काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से मिलती है। यहां तक कि लोग अक्सर दोनों की तुलना भी करते हैं। अमाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमाला ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बिकिनी लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटो को पहली नजर में देखने पर तो कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा कि ये दीपिका पादुकोण नहीं हैं। शक्ल ही नहीं, कदकाठी भी दीपिका जैसी..

तुम्हारी सुंदर पत्नी को देख होती है जलन, ऐश्वर्या को लेकर जब एक शख्स ने किया कमेंट तो अभिषेक ने दिया ये जवाब

Sep 13 2021, 02:25 PM IST

मुंबई। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) 14 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों एक बेटी आराध्या के पेरेंट्स हैं। वैसे, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने साथ में गई फिल्मों में काम किया है लेकिन 'गुरु' को छोड़ दें तो उनकी और कोई फिल्म खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। यही वजह है कि कई बार अभिषेक बच्चन को उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल भी किया जाता है। कुछ महीनों पहले अभिषेक की फिल्म 'द बिग बुल' आई थी, इसके ट्रेलर लॉन्च पर एक शख्स ने अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ पर्सनल कमेंट्स किए थे, जिस पर अभिषेक ने उसे करारा जवाब दिया था। आखिर क्या था मामला..

'मैं तिरंगा लहराकर आऊंगा नहीं तो उसमें लिपटकर आऊंगा' पर आऊंगा जरूर..रोंगटे खड़े कर देंगे शेरशाह के Dialogues

Jul 27 2021, 12:28 PM IST

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मोस्टअवेटेड फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा करगिल युद्ध के हीरो रहे कैप्टन बिक्रम बत्रा (Vikram Batra) का रोल निभा रहे हैं। करगिल की जीत को 22 साल हो चुके हैं और इस युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले सेना के जांबाज विक्रम बत्रा का अहम रोल था। फिल्म में एक से बढ़कर एक डायलॉग हैं। विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ एक जगह कहते हैं- 'मैं तिरंगा लहराकर आऊंगा नहीं तो उसमें लिपटकर आऊंगा'  लेकिन आऊंगा जरूर। इस पैकेज में हम बता रहे हैं 'शेरशाह' के Dialogues.

गिरती ऑक्सीजन, उखड़ती सांसें और बेड के लिए भटकते कदम...35 साल की कोरोना सर्वाइवर ने ऐसे जीती वायरस से जंग

May 18 2021, 11:18 AM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत देशभर में कोरोना (Corona) से हालात बेकाबू हैं। एक तरफ जहां लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर नहीं मिल पा रहे हैं, तो दूसरी ओर लोग कालाबाजारी के चलते महंगे दामों में रेमडेसिविर (Remdesivir) इंजेक्शन खरीदने को मजबूर हैं। इससे भी ज्यादा तकलीफ उन्हें तब हो रही है, जब अपना सबकुछ बिक जाने के बाद भी वो अपने करीबी को नहीं बचा पा रहे हैं। भोपाल के रहने वाले मिश्रा परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इससे बड़ी तकलीफ नहीं देखी। पैसा होते हुए भी वो कोरोना से जूझ रही अपनी बहू के लिए एक अदद ऑक्सीजन बेड की तलाश में शहर भर के अस्पतालों में कई घंटों तक भटकते रहे।

चाहते हुए भी इकलौते बेटे को मौत के मुंह में जाने से नहीं बचा पाए थे कबीर बेदी, अब तक नहीं उबर पाए उस सदमे से

Apr 13 2021, 05:56 PM IST

मुंबई। कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की मौजूदगी में अपनी बायोग्राफी स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर लॉन्च की। इस बायोग्राफी में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड काफी बातों का खुलासा किया है। इस बुक को उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लिखा था। इसी बीच, एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने अपने बेटे सिद्धार्थ की मौत को लेकर भी काफी कुछ कहा है। कबीर बेदी के मुताबिक, वो जानते थे कि उनका बेटा सुसाइड करने वाला है लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वो उसे बचा नहीं पाए। इस बात का गम उन्हें आज भी सताता है। बता दें कि सिद्धार्थ 25 साल की उम्र में सीजोफ्रेनिया का शिकार हो गए थे। 

बेटे को गोद में लेकर 'मन्नत' की छत पर पहुंचे शाहरुख, लोगों ने पूछा-ये बड़ा क्यों नहीं हो रहा

Nov 02 2019, 09:11 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान शनिवार को 54 साल के हो गए। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख के फैन्स उन्हें बर्थडे विश करने के लिए शुक्रवार रात से ही 'मन्नत' के बाहर जमा हो गए थे। शनिवार शाम को शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ बंगले की छत पर पहुंचे और हाथ हिलाकर सभी फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया, जिसे देख वहां मौजूद लोग सीटियां बजाने लगे। इस दौरान शाहरुख और उनके बेटे अबराम की फोटो सोशल मीडिया पर देख लोग कुछ सवाल भी पूछ रहे हैं। शाहरुख की गोद में अबराम को देख वर्षा नाम की एक यूजर ने कहा- ये बड़ा ही नहीं हो रहा है। वहीं, मोनू नाम के एक यूजर ने लिखा- ये तो छोटा टाइगर श्रॉफ लग रहा है। 

अलका याग्निक की मां की प्रेयर मीट में पत्नी के साथ पहुंचे हिमेश, नहीं दिखा कोई बड़ा स्टार

Nov 01 2019, 08:06 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक की मां शुभा याग्निक का हाल ही में निधन हो गया। उनकी प्रेयर मीट गुरुवार को मुंबई में रखी गई। इस मौके पर सिंगर हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया पहुंचीं। इनके अलावा एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, गीतकार समीर, सिंगर पंकज उधास भी नजर आए। हालांकि बॉलीवुड से कोई बड़ा स्टार्स प्रेयर मीट में नहीं पहुंचा। बता दें कि अलका ने 1972 में सिर्फ 6 साल की उम्र से ही आकाशवाणी कोलकाता के लिए गाना शुरू कर दिया था। बेटी का टैलेंट देखकर अलका की मां उन्हें 10 साल की उम्र में मुंबई ले आईं और फिर अलका याग्निक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।