Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 1886 NEWS
  • 285 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
2191 Stories by Ganesh Mishra

आखिर किस बात पर भड़कीं उर्फी जावेद, दो टूक कहा- मेरा नंगा नाच तो कंटीन्यू रहेगा

Jan 05 2023, 07:22 PM IST

Urfi Javed Controversy: उर्फी जावेद की न्यूडिटी का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में बीजेपी लीडर चित्रा वाघ और उर्फी जावेद का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि नए साल के मौके पर चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद की अश्लीलता को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उर्फी ने चित्रा वाघ की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें खुद पर गर्व है। इसके बाद चित्रा ने 5 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में इस तरह का नंगा नाच नहीं चलेगा। हालांकि, इस पर उर्फी जावेद का भी रिएक्शन आया है। 

नयनतारा से रश्मिका मंदाना तक, ये हैं साउथ की सबसे ज्यादा फीस पानी वाली टॉप 10 Actress

Jan 05 2023, 04:46 PM IST

Highest Paid South Actress in 2023: खूबसूरती ही नहीं, कमाई के मामले में भी साउथ एक्ट्रेस कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से बहुत आगे हैं। 2023 में फीस की बात करें तो कई साउथ एक्ट्रेस एक फिल्म के 5 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज कर रही हैं। हालांकि, साउथ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीराइनों में इस साल सबसे आगे नयनतारा हैं। नयनतारा को एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। वहीं उनके बाद दूसरे नंबर पर नागार्जुन की एक्स बहू समांथा रूथ प्रभु हैं, जो एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। इस पैकेज में जानते हैं, सबसे ज्यादा फीस पाने वाली टॉप-10 साउथ एक्ट्रेस के बारे में।  
 

अक्षरा ही नहीं, पवनसिंह के नाम से कांपती है ये एक्ट्रेस, जानें क्यों बोली- इस 1 चीज से नहीं करते समझौता

Jan 05 2023, 02:41 PM IST

Aamrapali Dubey on Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की शोहरत किसी भी मायने में बॉलीवुड सुपरस्टार्स से कम नहीं है। यही वजह है कि लोग उन्हें भोजपुरी का सलमान खान भी कहते हैं। हालांकि, पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ ही विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्षरा सिंह के साथ उनकी कॉन्ट्रोवर्सी तो वैसे भी जगजाहिर है। यहां तक कि अक्षरा सिंह ने तो एक इंटरव्यू में ये तक कह दिया था कि पवन सिंह के फैन उन्हें धमकियां देते थे। यहां तक कि मेरा यूपी-बिहार में घुसना तक मुश्किल था। हाल ही में भोजपुरी की एक और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर अपनी बात कही है। 

10 PHOTOS में देखें भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी की Family

Jan 03 2023, 06:19 PM IST

Gautam Adani Family: अडाणी ग्रुप के मुखिया और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी फिलहाल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन जिस तरह से उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है, वो जल्द ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे। अभी गौतम अडाणी से उपर सिर्फ टेस्ला के मालिक एलन मस्क और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। हालांकि, गौतम अडाणी और एलन मस्क की संपत्ति में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। फोर्ब्स के रियलटाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की कुल नेटवर्थ जहां 146.5 अरब डॉलर है, वहीं अडाणी की संपत्ति 126.5 अरब डॉलर हो गई है। बता दें कि गौतम अडाणी का बिजनेस दुनियाभर के कई देशों में है। वैसे, गौतम अडाणी के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। आइए जानते हैं गौतम अडाणी की फैमिली के बारे में।