Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 1886 NEWS
  • 285 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
2191 Stories by Ganesh Mishra

PHOTOS: पापा की गोद में पोज देता दिखा अंबानी का पोता, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

Jan 02 2023, 08:23 PM IST

Prithvi Ambani 2nd Birhtday Celebration: भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी (Prithvi Ambani) हाल ही में 10 दिसंबर को 2 साल के हो गए। हालांकि, तब किसी कारणवश अंबानी फैमिली पृथ्वी का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थी। ऐसे में नए साल में 2 जनवरी को अंबानी ने पृथ्वी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की ग्रैंड पार्टी रखी। यह पार्टी मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित की गई। पार्टी में उद्योग जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। इस दौरान पृथ्वी पापा आकाश अंबानी की गोद में पोज देते बेहद ही क्यूट लग रहे थे। 

10-12 KM तक कार में फंसी घिसटती रही लड़की, पुलिस और आरोपियों की थ्योरी खड़े कर रही ये 5 सवाल

Jan 02 2023, 04:08 PM IST

Delhi Kanjhawala Girl Accident: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान 31 दिसंबर की रात राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में 23 साल की एक लड़की को कार चालक करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना को एक एक्सीडेंट बता रही है, लेकिन ऐसे कई सवाल हैं, जो पुलिस की थ्योरी पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कार के अगले पहिए में एक लड़की 10-12 किलोमीटर तक फंसी घिसटती रही और कार चालक से लेकर पुलिस तक किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे एक्सीडेंट कम और मर्डर ज्यादा मान रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो सवाल जो इस हादसे पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 

PHOTOS: जानें अब कहां और किस हाल में है नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ 'खजांची'

Jan 02 2023, 01:04 PM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के 2016 में लिए गए नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया है। पांच जजों की बेंच ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं था। बता दें कि बेंच ने यह फैसला 4 : 1 के बहुमत से सुनाया। इसके साथ ही बेंच ने नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। बता दें कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर, 2016 की रात को अचानक नोट बंद करने का फैसला किया था। सरकार के इस फैसले के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई थी। इसी दौरान नोट बदलने के लिए लाइन में लगी सर्वेशा देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जो अब 6 साल का हो गया है।