Rakhee Jhawar

rakhee@asianetnews.in
Asianet Image
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं।
  • Location:Bhopal, in
  • Area of Expertise:Entertainment
  • Language Spoken:Hindi, English
  • Honors and Awards:Kala Sadhna Samman for Sanskrit Reporting, Yashwant Aragare Samman, Best Reporter award on Women Day
  • All
  • 2537 NEWS
  • 657 PHOTOS
  • 219 VIDEOS
  • 2935 WEBSTORIES
3413 Stories by Rakhee Jhawar
Asianet Image

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Mar 01 2022, 10:25 AM IST

मुंबई. देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (Mohit Raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने कुछ समय बाद इस शो को छोड़ दिया था। नीचे पढ़ें कैसे मिला था मोहित रैना को इस शो में महादेव का रोल और आखिर क्यों पीक टाइम पर उन्होंने छोड़ा था शो...

Asianet Image

पिचके गाल, सफेद दाढ़ी और चप्पलों में दिखे Aamir Khan तो बिखरे बाल और इस हालत में नजर आई Malaika Arora

Oct 27 2021, 01:27 PM IST

मुंबई. ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में इन दिनों काफी बिजी नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स तो मुंबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर अपनी फिल्मों की शूटिंग करते इन दिनों देखे जा रहे हैं, वहीं कुछ अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में डबिंग स्टूडियो के बाहर भी स्पॉट हो रहे हैं। इसी बीच आमिर खान (Aamir Khan) बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखे। लेकिन जिस हालत में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। दरअसल, सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर के गाल पिचके हैं और दाढ़ी के बाल भी सफेद हो गए हैं। इतना ही नहीं वे इस दौरान लाल रंग की निकर और चप्पल पहने नजर आए। आमिर को इस हालत में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें बुढ़ा कह रहा है तो कोई कह रहा है ये इंडिया में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। नीचे देखें कौन - कौन सेलेब्स मुंबई की किन जगहों पर नजर आए...
 

Asianet Image

ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में

Sep 20 2021, 08:56 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) 73 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। वे एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई। फिल्मों में बोल्ड कंटेंट के लिए फेमस महेश की रील और रियल लाइफ भी हमेशा विवादों से भरी रही। इस उम्र में भी वे ऐसा कुछ कर ही जाते हैं कि विवादों में आ जाते हैं। कुछ महीने पहले उनकी फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई, हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे समय बाद डायरेक्टर की कमान संभाली थी। आपको बता दें कि जिस तरह उनकी फिल्में बोल्ड होती हैं, वैसे निर्णय उन्होंने अपनी जिंदगी में भी लिए थे। वे 25 साल छोटी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ लिपलॉप करके भी विवादों में आ चुके हैं। नीचे पढ़े महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...