सरकार मस्जिदें छीन लेगी-दरगाहों को छीन लेगी...मुसलमानों के इस भ्रम पर किरेन रिजिजू ने क्या कहा...
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाई जा रही तमाम भ्रांतियों पर खुलकर खोला। उन्होंने कहा कि लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि सरकार मस्जिदें छीन लेगी- दरगाहों को छीन लेगी। हालांकि ऐसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश में कई तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। एक भ्रम यह फैलाया जा रहा कि रेलवे के पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है फिर डिफेंस के पास है और तीसरे नंबर पर वक्फ के पास है, जबकि ऐसा नहीं है। देश में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी वक्फ के पास है।
Read More