Sanjay Chaturvedi

मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।
  • All
  • 3190 NEWS
  • 156 PHOTOS
  • 18 VIDEOS
3364 Stories by Sanjay Chaturvedi

झारखंड की सबसे बड़ी पहाड़ पूजा में जुटे तीन राज्यों के हजारों भक्तगण, अच्छी बारिश, फसल और खुशहाली की मांगी दुआ

Jul 02 2022, 04:09 PM IST

पूर्वी सिंहभूम ( East singhhum). झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में चाकुलिया में स्थित कान्हाईश्वर पहाड़ पर राज्य की सबसे बड़ी पहाड़ पूजा शनिवार, 2 जुलाई को की गई। यहां पूजा करने के लिए झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के हजारों भक्तगणों का जन सैलाब उमड़ा। पहाड़ पर चढ़ने के लिए भक्तों की लंबी लाइन देखी गई  सभी ने अच्छी बारिश, अच्छी फसल और खुशहाली की दुआ मांगी। भक्तों की मान्यता है कि यहां पूजा के दिन बारिश जरुर होती है। कोरोना के कारण दो वर्षों बाद भव्य तौर पर पहाड़ पूजा की गई। पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। पुजारी सहदेव नायक, दुला नायक, गौरंग नायक, जयराम नायक और रविंद्र नायक मंत्रोचारण कर पूजा संपन्न करवाई। हजारों पुरुष और महिला भक्तों ने पहाड़ पर चढ़ पूजा की। बलि भी चढ़ाई। नीचे फोटो में देखिए पूजा करने के लिए भक्तों का उत्साह...