• All
  • 729 NEWS
  • 45 PHOTOS
774 Stories by Ujjwal Singh

महाराष्ट्र में कुंवारे दूल्हों का आन्दोलन, घोड़े पर सवार दूल्हे प्रशासन से बोले- अब तो मेरी शादी करवाओ

Dec 23 2022, 02:00 PM IST

सोलापुर(Maharashtra). महाराष्ट्र के सोलापुर में तकरीबन 50 युवाओं ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। वे लोग गाजे- बाजे के साथ शानदार शादी की पोशाक में घोड़ों पर सवार होकर एक जुलूस के रूप में कलेक्टर के पास पहुंचे और मांग की कि उनको दुल्हन दी जाय। एनजीओ ज्योति क्रांति परिषद की ओर से आयोजित मार्च में शामिल लोगों ने सोलापुर और अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों में एक बड़ी समस्या को उजागर किया, जहां शादी के लिए लड़कियों की भारी कमी है। इसका मकसद सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना था कि जन्म अनुपात में लड़कियों की कमी क्यों आ रही है। 

यहां 25 फिट ऊंचे पेड़ में फल रहे अनोखे कद्दू, देखने को लग रहा लोगों का तांता, USA से जुड़ी है कहानी

Dec 23 2022, 01:22 PM IST

गया(Bihar). बिहार के बोधगया में दो अनोखे पेड़ आकर्षण का केंद्र बन गये हैं। लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। जिले के एक होटल की नर्सरी में लगे दो पेड़ों में कद्दू फल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन पेड़ों की लम्बाई भी काफी ज्यादा है। लोग इन्हें विदेशी कद्दू भी कह रहे हैं। वह इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि यह विदेशी कद्दू पेड़ में फल रहा है। इस पेड़ पर साल भर कद्दू फलता है और लोग इसे देखने पहुंचते हैं। थाईलैंड, वियतनाम और दूसरे देशों से आने वाले विदेशी इसका स्वाद चखना नहीं भूलते। पसंद आने पर इसका पौधा खरीद कर विदेशी यहां से ले जाते हैं।