जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने पूंछ जिले के नवग्रह मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। भाजपा ने इसे वोट पाने के लिए किया गया ढोंग बताया है।
शिवसेना मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि राज्यपाल बेखबर नहीं हो सकते। उन्हें सरकार गिराने के लिए काम नहीं करना चाहिए। ऐसा होने पर लोकतंत्र में गलत तमाशा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनने पर सुरेखा यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है।
प्रयागराज जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 53 करोड़ रुपए है।
इंस्टाग्राम पर खतरनाक हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने के चलते कोयंबटूर पुलिस ने 23 साल की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आंसू गैस और गोलियों के खोल सामने रख आवाम के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। इसके साथ ही इमरान ने पूर्वी पाकिस्तान की त्रासदी को भी याद किया है।
क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे चलते दिख रहे हैं। चोट से उबरने में पानी के अंदर चलने का तरीका बहुत काम आता है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लाहौर हाईकोर्ट से गुड न्यूज मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर गुरुवार सुबह दस बजे तक के लिए रोक लगा दिया है। कोर्ट ने पुलिस बल को उनके घर के बाहर से हटाने का आदेश दिया है।
एससीओ की रक्षा मंत्रियों की बैठक (SCO meeting) में शामिल होने के लिए भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को दिल्ली आने का न्योता दिया है। अप्रैल में बैठक होने वाली है।
H3N2 वायरस का संक्रमण (H3N2 virus spread) भारत में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देशभर में अब तक सात लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है। पुदुचेरी में क्लास 1 से 8 तक के स्कूलों को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।