केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ने वाला डरपोक नहीं होने का ढोंग कर रहा है। अदाणी मामले में उन्होंने सवाल किया कि रॉबर्ट वाड्रा ने अदाणी से क्यों हाथ मिलाया था?
पंजाब पुलिस की गिरफ्त से आने से बचकर अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) नेपाल भाग गया है। नेपाल में भारत के दूतावास ने सरकार से आग्रह किया है कि उसे किसी तीसरे देश जाने से रोका जाए।
दिवंगत नेता प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan) की 10 साल की नातिन अविका ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उसने पीएम के साथ प्यारी बातें कि और अपने हाथ से बनाए मोर की पेंटिंग गिफ्ट की। इसे बनाने में अविका को दो दिन लगे थे।
खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह को पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह जैसा हश्र होने की धमकी दी है। इसपर अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि हिंसा और धमकी को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।
आलिया मीर को वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन अवार्ड मिला है। वह यह सम्मान पाने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला हैं। आलिया चैरिटी वाइल्डलाइफ एसओएस संस्था के लिए काम करती हैं।
कश्मीर तक जल्द भी देश के किसी भी हिस्से से ट्रेन में सवार होकर पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए USBRL प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसके तहत अंजी नदी पर देश का पहला केबल रेल पुल बन रहा है।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मेरे पिता का खून इस देश की मिट्टी में है। एक शहीद का बेटा जिसने देश की एकता के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा की वह देश का अपमान नहीं कर सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann Ki Baat) में सुखबीर सिंह संधू और उनकी पत्नी सुप्रीत कौर से बात की। उनकी बेटी अबाबत की मौत 39 दिन की उम्र में हो गई थी। उन्होंने बच्ची का अंगदान किया था।
संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस राजघाट पर 'संकल्प सत्याग्रह' कर रही है। इसमें 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी पहुंचे हैं। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं।
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए 36 विदेशी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा है। इसके लिए 1000 करोड़ रुपए की फीस ली गई। उपग्रहों का कुल वजन 5805 kg है।