प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता के लिए श्रम दान कर रहे हैं। जेपी नड्डा दिल्ली ने दिल्ली में श्रम दान किया है। 

नई दिल्ली। आज पूरे देश में 'स्वच्छता ही सेवा 2023' अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। इस अपील का असर दिख रहा है। लोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में स्वच्छता के लिए श्रम दान दिया। उन्होंने कालीघाट पर सफाई की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली श्रम दान किया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी दिल्ली में 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया।

Scroll to load tweet…

यूपी बीजेपी प्रमुख भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ में सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सड़क पर सफाई की। 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के नैमिषारण्य धाम में स्वच्छता अभियान को लेकर श्रमदान किया।

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में बीएमसी द्वारा आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक 'स्वच्छता ही सेवा 2023' अभियान के समर्थन में ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सैंड आर्ट बनाया है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले तेलंगाना को आज पीएम मोदी देंगे 13,500 करोड़ का तोहफा, CM KCR नहीं करेंगे स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि रविवार सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए एक घंटा समर्पित करें। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में जनभागीदारी का हर प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला था।