बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इन दिनों हवाई योद्धाओं का मेला (Aero India 2023) लगा हुआ है। राफेल, सुखोई, तेजस और मिग 29 जैसे लड़ाकू विमानों से लेकर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर तक यहां अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के गोमती में चुनावी सभा को संबोधित (Narendra Modi election campaign in Tripura) किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस और लेफ्ट की दोधारी तलवार से सतर्क रहने की अपील की। पीएम ने कहा कि चंदा लेने के लिए दोनों साथ आए हैं।
अमेरिकी वायु सेना ने अलास्का में 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एक अज्ञात सामान को मार गिराया है। वह एक छोटे कार जितना बड़ा था। पिछले दिनों अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था।
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को राजस्थान जाएंगे। वह राजस्थान को 18,100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम नेशनल रोड प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने फिजियोथेरेपी को योग से जोड़ने का मंत्र दिया।
पाकिस्तान के साथ बातचीत (India and Pakistan talks) को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि भारत बातचीत के लिए तैयार है। इसके लिए पाकिस्तान को पहले आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण तैयार करना होगा।
हताए (तुर्किये)। तुर्किये में सोमवार और मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 17600 के पार पहुंच गया है। हताए में भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस बीच भारत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दोस्त' से लोगों को मदद मिल रही है।
अदाणी समूह (Adani case) को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार और सेबी से उनके विचार मांगे हैं।
SSLV को सफलतापूर्वक लॉन्च कर इसरो ने दुनिया के सामने नया लॉन्च व्हीकल पेश किया है। इसकी मदद से कम खर्च में हल्के उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाना संभव हुआ है। इससे इसरो को स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च मार्केट में बढ़त मिलेगी।
इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप (Earthquake in Indonesia) के चलते चार लोगों की मौत हो गई। चारों समुद्र में तैरते एक रेस्टोरेंट में थे। मलबे के नीचे फंसने से उनकी मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने चारों शव बरामद कर लिए हैं।