आनंद महिंद्रा ने बीते साल दिसंबर के महीने में एक दिव्यांग बिरजू का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए इस व्यक्ति को बेहतर नौकरी देने का ऑफर दिया था। महिंद्रा की टीम ने बिरजूराम को खोजकर उसे एक बेहतरीन नौकरी का ऑफर लेटर सौंप दिया है।  

ऑटो डेस्क। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जो वादा करते हैं निभाते जरुर हैं। बीते साल दिसंबर के महीने में एक दिव्यांग बिरजू का वीडियो देखकर वो अंचभित हो गए थे। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने इस व्यक्ति को तलाशने और उसे बेहतर नौकरी देने का ऑफर दिया था। वहीं महिंद्रा की टीम ने बिरजू को खोज निकाला है, साथ ही उसे नौकरी का अपाइंटमेंट लेटर भी सौंप दिया है। इस पर आनंद महिंद्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नौकरी करने का सबको हक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


ऑटो सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने दिसंबर 2021 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक दिव्यांग जिसके हाथ-पैर नहीं हैं। ये शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चलाते दिख रहा है। इस वीडियो में दिव्यांग को अपने शरीर से ज्यादा हुनर और क्षमता पर भरोसा है। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा बेहद भी बेहद उत्साहित हुए हैं। 

आनंद महिंद्रा रह गए थे अचंभित
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा वीडियो को देखकर सन्न रह गए थे, उन्होंने कहा कि ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी हैं। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस शख्स के संबंध में जानकारी जुटाएं और उन्हें इसे अवगत कराएं।

Scroll to load tweet…

बिरजू राम को मिल गई नौकरी
बिरजू राम को जॉब ऑफर करने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, जहां उनकी टीम बिरजू से जॉब ऑफर देते हुए नजर आ रही है। , आनंद महिंद्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसे लेकर YouTube पर कई नकारात्मक वीडियो पोस्ट किए गए हैं, लेकिन मैं राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कंपनी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि बिरजू राम को हमारे दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल यार्ड में नौकरी दे दी गई है। हर कोई एक ब्रेक का हकदार है।

ये भी पढ़ें-
मारुति सुजुकी की Wagon R Facelift जल्द होगी लॉन्च, इलेक्ट्रिक वेरिएंट लाने की भी है तैयारी
Maruti Suzuki कारों की कीमत बढ़ने के बाद घटी बिक्री, Tata का जलवा बरकरार, देखें डिटेल
Hyundai Motors India को साल के शुरूआती महीने में लगा जोर का झटका, इतने फीसदी गिरी बिक्री
Budget 2022 : वित्त मंत्री के ऐलान के बाद महंगा होगा एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल, किसानों की आमदनी बढ़ेगी