साल 2022 में कंपनी ने तीन बार अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थी। पहली बार जनवरी, दूसरी बार अप्रैल और तीसरी बार जुलाई में गाड़ियों के दाम बढ़े थे। अधिकतम इजाफा 4.3 प्रतिशत यानी 6 हजार रुपए तक था। 

ऑटो डेस्क : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है। कंपनी ने 16 जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा (maruti suzuki cars price hike) कर दिया है। कंपनी के सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम प्राइज 1.1% बढ़ गई है। वैरिएंट और मॉडल के हिसाब से ये कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि मारुति की तरफ से अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है कि किस मॉडल के दाम में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने इनपुट कास्ट बढ़ने के कारण ऐसा फैसला लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे ज्यादा इस गाड़ी की कीमत बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्टिका की कीमत में 9 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ऑल्टो के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 3,729 रुपए तक बढ़ सकती हैं। जबकि अर्टिका के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9,251 रुपए तक बढ़ी हैं।

दिसंबर में जबरदस्त बिक्री
बता दें कि पिछले साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में मारुति सुजुकी ने अपना ऑटो सेल्स आंकड़ा जारी किया था। जिसके मुताबिक, कंपनी ने दिसंबर महीने में कुल 1,16,662 यूनिट्स बेची थी। इससे पहले नवंबर में कंपनी की कुल 1,59,044 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

कब-कब बढ़ी गाड़ियों की कीमतें
जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में कंपनी ने एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया था। तब जो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई थी, वह 4.3 प्रतिशत तक की थी। अधिकतम 6 हजार रुपए तक गाड़ियों के दाम बढ़े थे। जनवरी, अप्रैल और जुलाई में कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें
Creta, Verna, i20...अब नहीं दिखाई देंगी, Hyundai बंद करने जा रही 11 Cars

इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना हो सकता है नुकसान