अक्षरा और खेसारी की जोड़ी तो वैसे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट है, लेकिन इस गाने में इनकी केमेस्ट्री देखकर लोग अवाक हैं। बादशाह के इस गाने में अक्षरा बेहद ही बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

मुंबई. बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) ने अपने हिट गाने 'पानी-पानी'(Paani Panni) का भोजपुरी वर्जन दर्शकों के सामने लाया है। इस गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh)और खेसारी लाल याद ( Khesari lal Yadav) ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षरा और खेसारी की जोड़ी तो वैसे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट है, लेकिन इस गाने में इनकी केमेस्ट्री देखकर लोग अवाक हैं। बादशाह के इस गाने में अक्षरा बेहद ही बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं, वहीं खेसारी लाल का डांस खूब वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतना ही नहीं बादशाह ने इस गाने में इस्तेमाल हुए रैप को भोजपुरी रंग दिया है। सिंगर ने भोजपुरी में रैप करके सबको चौंका दिया। लोगों को 'पानी पानी 'गाने का भोजपुरी वर्जन खूब पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर यह गाना वायरल हो चुका है। अब तक इसे 18,601,961 लोगों ने देख लिया है। वहीं लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। गाना 9 दिसंबर को रिलीज किया गया था।

गाने में आवाज खेसारी लाल और रिनी चंद्रा की है

सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को लोग खूब देख रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने मिलकर गाया है। वहीं अजित मंडल ने इस गाने के बोल लिखे हैं। म्यूजिक सुभम राज का है। गाने को डायरेक्ट स्वरूप राज ने किया है। यहां देखें गाने का शानदार वीडियो-

YouTube video player

खेसारी लाल का गाना आते ही इंटरनेट पर मचा देता है तहलका

बता दें कि खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। वो अपने गाने में ना सिर्फ डांस करते दिखाई देते हैं, बल्कि आवाज भी उन्हीं की होती है। हाल ही में उनका 'देहिया में पेन बा' गाना रिलीज हुआ था। खेसारी लाल यादव शिल्पा राघवानी (Shilpi Raghwani) के साथ ठुमके लगाते नजर आए। यह भी गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ ।

और पढ़ें:

Ankita Lokhande की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू, अंकिता और विक्की जैन ने लगाई एक-दूजे के नाम की मेहंदी

Rajnikanth Birthday Special:इंटरव्यू लेने आई लड़की से प्यार कर बैठे थे रजनीकांत

हनीमून मनाने Katrina Kaif और Vicky Kaushal पहुंचे मालदीव, 14 दिसंबर को लौटेंगे मुंबई