इस म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल की आवाज नहीं है। बल्कि वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में  खुशबू तिवारी केटी ने अपने सुरों से सवारा है। 

मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस और सिंगर बेबी काजल (baby kajal) अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। बेबी काजल का नया गाना 'ऐ दीदी देवरा तोर' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में बेबी काजल की आवाज नहीं है। बल्कि वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में खुशबू तिवारी केटी ने अपने सुरों से सवारा है। गाने में बेबी काजल बड़ी बहन से कहती दिख रही हैं कि वह अपने देवर से उनकी शादी करवा दे। गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही यह वीडियो वायरल होने लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बेबी काजल इस म्यूजिक कंपनी के साथ काम कर रही हैं। इस कंपनी ने बेबी काजल के कई गाने को रिलीज किया है। इस कंपनी के साथ काम करके बेबी खुश हैं। रिलीज के बाद इस गाने को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी इस गाने का मजा यहां लीजिए। 

इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। म्यूजिक वीडियो को प्रोड्यूज रत्नाकर कुमार ने किया है। डायरेक्टर आर्यन देव हैं। जिसके कोरियोग्राफ पर बेबी काजल ने जलवे बिखरे हैं वो समर्थ अशोक हैं।

बता दें कि गाने के सिंगर खुशबू तिवारी के पास भोजपुरिया दर्शकों के बीच में एक लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है।जिसका फायदा उनके द्वारा गाए गानों को हमेशा ही मिलता रहता है।

और पढ़ें:

KBC के मंच पर RANI MUKERJI ने बेटी अदिरा के जन्म को लेकर खोला 'राज', बताया-मां होना क्या होता

Katrina Kaif–Vicky Kaushal की वेडिंग में ये दो बड़े सितारे भी बनेंगे 'कपल', कयासों पर लग सकता है विराम

बेटे Jeh को नैनी की गोद में छोड़ Kareena ने पकड़ा तैमूर का हाथ, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ फैमिली