भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना बैगन के दाम' रिलीज हो गया है। गाने में खेसारी लाल यादव गदर काटते हुए दिख रहे हैं। गाने में खेसारी और एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।  

मुंबई : भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ((Khesari lal yadav) एक के बाद एक होली सॉन्ग (Holi songs 2022) रिलीज हो रहे हैं। सभी गानों को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच खेसारी और सिंगर शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग (Shilpi Raj) ‘बैगन के दाम’ (Baigan Ke Daam) भी रिलीज हुआ है। इस गाने को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ घंटे में ही इस गाने को 34 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani ने बेड पर दिखाई हॉटनेस फिर भी नहीं पिघले खेसारी लाल, Video ने फैंस पर ढाया कहर

खेसारी और एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की नोकझोंक लोगों को आ रही पसंद
खेसारी का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी और भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों गाने में जमकर रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की नोकझोंक लोगों को एंटरटेन कर रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव लुंगी में नजर आ रहे हैं। वहीं सृष्टि पाठक साड़ी में नजर आ रही हैं।

2 रुपया' की तर्ज पर रिलीज हुआ है गाना
यह गाना 2 रुपया' की तर्ज पर रिलीज हुआ है। इस गाने को जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। इससे भोजपुरी स्टार्स खुश हैं। गाने के रिलीज होने के बाद सृष्टि पाठक ने एक वीडियो पोस्ट कर दर्शकों का आभार जताया है। 

कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं गाने के बोल 
वहीं इस गाने के मेकिंग की बात करें तो खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है। गाने में म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है. इस गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। 

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani का फिर से हुआ ब्रेकअप!, बोलीं-हर रिश्ते को होती है वक्त की जरूरत