बिहार के कटिहार जिले में बड़ा नाव हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरघिया गांव के किसान लोग धान काटकर नाव से लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। मरने वाले सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।

कटिहार. बिहार के कटिहार जिले से बुरी खबर सामने आई है। जहां नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को प्रशासन की की टीम और गोताखोरों ने बचा लिया यहै। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। बता दें कि हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। जिसमें 4 महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले तीन फिर निकलीं चार लाशें
दरअसल, शनिवार को कटिहार जिले में बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में 10 लोगों से भरी एक नाव डूब गई थी। इस दौरान 7 लोग नदी में लापता हो गए थे। जबिक तीन लोगों को समय रहते बचा लिया गया था। वहीं देर रात तक गोताखोरों ने तीन शव बरामद कर लिए थे। वहीं रविवार सुबह फिर सर्चिंग की गई तो दोपहर 12 बजे तक 4 शव बरामद किए गए। इस तरह इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीच नदी में जाकर अचानक पलट गई नाव
हादसे के बारें जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग धान की कटाई करके मरघिया गांव से लौट रहे थे। सभी लोग एक ही नाव पर सवार थे। जैसे ही नाव बीच नदी में पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस को बुलाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नाव हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वजन ज्यादा होने के चलते यह हादसा हुआ है।

पहले भी कई बार हो चुके हैं ऐसे भयानक हादसे
नाव पलटने का यह कोई पहला हादसा नहीं है। बिहार में आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं। फिर लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते। यानि नाव में क्षमता से ज्यादा सवार हो जाते हैं जिसके चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय बरारी विधायक मौके पर पहुंचे और हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। विधायक विजय सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दिया गया है। सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

हादसे में मारे जाने वालों के नाम
1. 51 वर्षीय दुखन पासवान
2. 42 वर्षीय कुंती देवी
3. 19 वर्षीय बबीता कुमारी
4. 16 वर्षीय रूचि कुमारी
5. 14 वर्षीय विकास कुमार 
6. 6 वर्षीय शकील आलम