Bihar Budget 2022: वित्‍त वर्ष 2021-22 के बजट 2.18 लाख करोड़ रुपए यानी 28.87 अरब डॉलर के आसपास था। जोकि यमन (Yemen), जिम्बॉब्वे (Zimbabwe), अफगानिस्‍तान (Afghanistan) जैसे 100 देशों की जीडीपी (GDP) से भी ज्‍यादा है।

Bihar Budget 2022: कुछ ही घंटों में देश की राजनि‍ति में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार राज्‍य का बजट (Bihar Budget 2022) पेश होने वाला है। इस बार यह बजट करीब 2.40 लाख करोड़ रुपए यानी करीब 31.78 बि‍लियन डॉलर के आसपास रह सकता है। जबकि वित्‍त वर्ष 2021-22 के बजट 2.18 लाख करोड़ रुपए यानी 28.87 अरब डॉलर के आसपास था। जोकि यमन (Yemen), जिम्बॉब्वे (Zimbabwe), अफगानिस्‍तान (Afghanistan) जैसे 100 देशों की जीडीपी (GDP) से भी ज्‍यादा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर ऐसे कौन कौन से देश है जिनकी जीडीपी बिहार राज्‍य के बजट से भी कम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के बजट में हो सकता है इजाफा
बिहार इकोनॉमि‍क सर्वे में संकेत मिला है कि बिहार का बजट वित्‍त वर्ष 2022-23 में 2.40 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। जबकि पिछले साल बिहार का बजट 2.18 लाख करोड़ रुपए का था। अर्थशास्त्रियों के अनुसार बिहार के बजट साइज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद लगाई जा रही है। इकोनॉमिक सर्वे की मानें 2.5 की आर्थिक विकास दर होने के कारण आगामी वार्षिक बजट साइज में बढ़ोतरी तय है। केंद्रीय राजस्व के मद में हुई बढ़ोतरी से भी तय है कि राज्य का बजट साइज में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें:-Bihar Budget 2022: दस साल पहले 80 हजार करोड़ रुपए भी नहीं था बिहार का बजट, जानिए इस बार हो सकता है कितना

यमन, जिम्बॉब्वे, अफगानिस्‍तान की जीडीपी से ज्‍यादा है बिहार का बजट
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी बिहार के सालाना बजट से भी कम है। यमन की जीडीपी करीब 20.02 अरब डॉलर यानी 1.50 लाख करोड़ रुपए है। जबकि अफगानिस्‍तान की जीडीपी मौजूदा समय में 21.43 अरब डॉलर यानी 1.62 लाख करोड़ रुपए है। वहीं जिम्बॉब्वे भी इसी फेहरिस्‍त में शामिल है, जिसकी मौजूदा जीडीपी 23.50 अरब डॉलर यानी 1.77 लाख करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें:- Bihar Budget 2022: बजट सत्र के पहले दिन दिखा अजब-गजब नजारा, कोई विधायक हेलिकॉप्टर लेकर पहुंचा तो कोई पोस्टर

दुनिया के 100 देशों की जीडीपी से ज्‍यादा है बिहार की जीडीपी
दुनिया में 100 से ज्‍यादा ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी बिहार के बजट से कम है। इस फेहरिस्‍त में सेनेगल, आइसलैंड, साइप्रस, ट्रिनिनाड एंड टोबैगो, माली, जोर्जिया, जमैका, माल्‍टा, मॉरिश‍ियस, मंगोलिया, बहामास, जिनीवा, नामिबिया, मैडागास्‍कर, सोमालिया, मालदीव, बारबडोस, गुआना, भुटान, डॉ‍मनिका आद‍ि देश शामिल हैं।