पेड़ के पास अचानक गणपति बप्पा के जयकारे लगने लगे। थोड़ी ही देर में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

मुंगेर : बिहार (bihar)में एक पेड़ के पास अचानक गणपति बप्पा के जयकारे लगने लगे। थोड़ी ही देर में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। एक के बाद एक शख्स वहां आता गया, क्या महिलाएं, क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी हाथ जोड़े खड़े दिखाई दिए। हुआ कुछ यूं कि मुंगेर ज‍िले में बड़ी हाट के पास एक बरगद के पेड़ में भगवान गणेश (Lord Ganesh)की आकृति उभर आई। जिसे देखकर लोगों ने पूजा-पाठ और चढ़ावा चढ़ाना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवान का चमत्कार मान रहे लोग
पेड़ पर उभरी आकृति से गणेश जी की सूड़ और कान होने का आभास हो रहा है। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या मे लोग वहां पहुंच गए और भगवान का चमत्कार मान पूजा-पाठ शुरू कर दी। दीपक जलाने से लेकर भगवान की आरती तक की गई। 

इसे भी पढ़ें-इंसान के रूप में हैवान निकले ये पति-पत्नी, जरा से पैसों की लालच में किया शर्मनाक कांड...

50 साल पुराना है बरगद का पेड़
रविवार शाम को हुई यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। आस-पास के गांवों को लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। रात होने के बावजूद लोग वहां पहुंचने लगे और पेड़ आस्था का केंद्र बन गया। अब भी सैंकड़ों की संख्या में लोग आकृति के दर्शन करने वहां पहुंच रहे हैं। आकृति का दर्शन करने पहुंच रहे लोगों ने बताया क‍ि ये बरगद का पेड़ लगभग 50 साल पुराना है। रोजाना लोग यहां आकर बैठते हैं।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी केस: वरुण गांधी ने ट्विटर के बायो से 'भाजपा' शब्द हटाया, सुबह योगी को लिखा था पत्र