सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। राह चलते यदि कहीं सांप मिल जाए तो लोग जैसे-तैसे उससे दूर भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ सनकी लोग ऐसे ही होते हैं, जो कुछ अलग करने के चक्कर में ऐसा कर जाते है, जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में बना रहता है।  

मुजफ्फरपुर। जान सबको प्यारा होता है। सामने से जब कोई जानलेवा जीव दिख जाए तो लोग उससे दूर भागने या उसे खत्म करने की कोशिश करते है। सांप के साथ ही ऐसा ही होता है। लेकिन ये सब करने के जरूरी है कि सामने वाला बंदा होश में हो। यदि कोई नशे में हो तो उसे कहां पता चलता है कि वो सड़क पर सोया है या घर के पलंग पर। नशे में लोग सांप को भी रस्सी समझ कर पकड़ लेते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहां नशे में धुत एक अधेड़ ने एक जहरीले सांप को पकड़ लिया। नशेड़ी ने सांप को रस्सी समझ कर अपने गले में लपेट लिया और उसे बेतहाशा चुमने लगा। इस दौरान आस-पास के लोग उसे मना करते रहे, लेकिन वो अपनी ही धुम में रमा रहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशे में धुत शख्स ने सांप को पकड़ा 
मामला मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के फंदा गांव की है। जहां रामनाथ सिंह नामक एक शख्स नशे में सांप को गले में लपेट कर उसे चुम रहा था। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति नशाखोर है। दिन भर नशे में मस्त रहता है। मंगलवार को भी उसने गांव के ताड़ी के गद्दी पर जमकर ताड़ी पी। जब वह नशे में पूरी तरह से धुत हो गया तो अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बांस की बाड़ी में उसे एक जहरीला सांप दिख गया। नशे की हालत में ही उसने उस सांप को पकड़ लिया। अपनी सुध-बुध खो चुके रामनाथ सिंह ने सांप को रस्सी जैसा गले में लपेट लिया। फिर उसे लेकर अपने घर की ओर चलने लगा। इस बीच चौक पर वह लोगों के सामने ही सांप को चुमने लगा। सांप की आंख में आंख डाल उससे बातें करने लगा। 

डॉक्टर तक पहुंचने से पहले ही गई जान 
लोगों ने उसे कई बार समझाया कि सांप जहरीला है, डंस लेगा तो मर जाओगे, लेकिन वो नहीं माना। इस बीच सांप ने उसे कई बार डंसा। धीरे-धीरे जब सांप का नशा उसके शरीर में फैलने लगा तो वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी सांप पर से पकड़ ढीली हुई। पकड़ ढीली होते ही सांप उसके गले से निकल कर भाग गया। सांप के जाने के बाद स्थानीय लोग रामनाथ सिंह को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। लेकिन तब तक सांप का विष अपना काम कर चुका था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उस व्यक्ति की मौत हो गई।