मामला बिहार के कटिहार जिले का है। जहां एक विवाहिता को ससुराल वालों ने किसी गैर मर्द के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में  पकड़ा। उसके बाद परिजनों ने दोनों की खूंटे से बांधकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। 

कटिहार। शादीशुदा महिला अपने ससुराल में किसी गैर मर्द के साथ अपने कमरे में थी। जिसे देख सास-ससुर, देवर सहित आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो दोनों को पकड़ कर खूंटे से बांध कर बुरी तरीके से पीटा। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों को लोगों से कब्जे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ये घटना बिहार के कटिहार जिले के हथवाड़ा गांव की है। महिला-पुरुष की पिटाई करने वाले लोगों का कहना है कि दोनों के अवैध संबंध थे। आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों को ये सजा दी गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों के बीच है नाजायज संबंधः ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। वो यहां सास-ससुर के साथ रहती है। महिला के साथ पकड़े गए युवक की पहचान फुलडोभी गांव के निरंजन मालाकार के रूप में हुई है। सास-ससूर सहित स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच नाजायज संबंध है। निरंजन अक्सर घर आता था। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं मान रहे थे। वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला का कहना है कि निरंजन उसके पति का दोस्त है। वो किसी जरूरी काम से घर आया था। 

10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
जख्मी महिला ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने दोनों को खूंटे से खोलकर फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि 10 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पूरे मामले के बारे में महिला के पति को फोन पर जानकारी दी गई। हालांकि उसके आने या नहीं आने की अबतक कोई सूचना नहीं मिली है।