हैदराबाद, बक्सर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बाद अब पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में भी लड़की को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल गई है। 

पश्चिमी चंपारण। लड़कियों को जिंदा जला देने की घिनौनी घटनाएं लगातार घट रही है। हैदराबाद, बक्सर, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बाद अब पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में भी लड़की को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल गई है। ऐसे में उसके बचने की उम्मीद बहुत कम बची है। फिलहाल पीड़िता का इलाज अनुंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में बारे में बताया जाता है कि लड़की के कथित प्रेमी ने उसे जला दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद एसडीपीओ सूर्यकांत चौबे ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया है। जिसके बाद से आरोपी की तलाश जारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी पीड़िता

घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाने की है। जहां 19 साल की लड़की को सोमवार की रात जला दिया गया। जानकारी के अनुसार लड़की का मोहम्मदपुर गांव के मो. अरमान के साथ प्रेम संबंध था। प्रेमी ने ही उसके साथ दुष्कर्म की। बाद में जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसने प्रेमी से शादी की बात की। शुरुआत में तो प्रेमी हां में हां मिलाता रहा। लेकिन बाद में मना करने लगा। इस बीच जब लड़की ने ज्यादा दबाव बनाया तो सोमवार की रात प्रेमी ने लड़की को जला दिया। 

एसडीपीओ बोले- जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है। एसडीपीओ सूर्यकांत चौबे ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर राजा राय नामक एक युवक ने युवती को घर में घुसकर जला दिया था। मुजफ्फरपुर की पीड़िता भी अभी जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है। 

प्रतीकात्मक फोटो