मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ पिता लालू की एक खूबसूरत कूल तस्वीर शेयर की है। साथ ही फोटो कैप्शन में लिखा-'जब नाना और प्यारे नाती में मची ज्यादा कूल दिखने की होड़!'

पटना. बिहार में इन दिनों लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के घर और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में पारिवारिक विवाद गरमाया हुआ है। इसी बीच उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ पिता लालू की एक खूबसूरत कूल तस्वीर शेयर की है। साथ ही फोटो कैप्शन में लिखा-'जब नाना और प्यारे नाती में मची ज्यादा कूल दिखने की होड़!'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेरे पिता जी जैसा मुख्यमंत्री और कोई नहीं 
दरअसल, सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के प्रशंसक उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ वह कमेंट्स के साथ ही इसे आगे शेयर कर रहे हैं। वहीं लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने इस फोटो को शेयर किया है। साथ ही लिखा-मेरे पिता जी जैसा मुख्यमंत्री और कोई नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें-गजब कर दिए लालू के लाल: ढ़ाई KM नंगे पैर भी नहीं चल सके तेजप्रताप, समर्थक सड़क पर उड़ेलते रहे मिनरल वाटर

तेजप्रताप आरजेडी से किया निष्कासित 
बता दें कि लालू यादव के परिवार में आजकल राजनीतिक विवाद की खबरें ज्यादा देखने को मिल रही हैं। जहां जहां उनके बड़े बेटे तेज प्रताप (tej pratap) अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव (tejaswi yadav) से नाराज चल रहे हैं। इसी के चलते तेज ने पना अलग संगठन छात्र जनशक्ति परिषद भी बना लिया है। कुछ दिन पहले ही आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा था तेजप्रताप आरजेडी का हिस्सा नहीं है और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।