एक सनकी शख्स ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद अपनी पत्नी को भी चाकू से गोदकर मारने का प्रयास किया।

सीतामढ़ी(Bihar). बिहार के सीतामढी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दिल को झकझोर कर रख दिया है। एक सनकी शख्स ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद अपनी पत्नी को भी चाकू से गोदकर मारने का प्रयास किया। जिसके बाद सभी को हत्यारे बाप ने पुआल में जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर आग को बुझा दिया गया। आरोपी शख्स फरार हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है। घटना को अंजाम देने वाला सनकी शख्स रौशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी को उसके घर पहुंचाने के नाम पर उसको अपने साथ लेकर चला था। सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में पत्नी को उसके घर पहुंचाने के बजाए वो उसे लेकर डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा लेकर आ गया। वहां खाली पड़े चौर में उसने सबसे पहले अपने दो वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी को जमीन पर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद चाकू मारकर दोनों को मार डाला।

पत्नी को भी किया मारने का प्रयास
हैवान पिता ने पहले अपने दोनों बच्चों को दर्दनाक मौत देकर मार डाला। उसके बाद वह अपनी पत्नी पर टूट पड़ा। उसने चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। जब वह बेहोश हो गई तो उसने आसपास से पुआल इकट्ठा की और उसमें आग लगाकर वहां से भाग गया। लोगों ने आग देखा तो उसे बुझाने दौड़े। आग बुझाने के बाद वहां दो बच्चों शव व घायल महिला को देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले जख्मी महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीतामढ़ी के सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।