बिहार के समस्तीपुर में महानवमी का मेला देखने निकले लापता बीजेपी नेता का शव मिला है। मेलास्थल से कुछ दूर ही युवक का खून से लथपथ शव पाया गया है। 

समस्तीपुर ( Bihar). बिहार के समस्तीपुर में महानवमी का मेला देखने निकले लापता बीजेपी नेता का शव मिला है। मेलास्थल से कुछ दूर ही युवक का खून से लथपथ शव पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी हुई। उधर मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ। मृतक के घर तमाम नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के कुसैया खजूरी मार्ग पर स्थित बांसवाड़ी की है। यहां के रहने वाले बीजेपी के सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम का बेटा संदीप कुमार मंगलवार शाम महानवमी का मेला देखने निकला था। देर रात होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस ने भी गायब युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार की सुबह युवक की खून से लथपथ लाश पाई गई तो सभी आवाक रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

तेज धारदार हथियार से की गई हत्या
मृतक संदीप कुमार राम की उम्र 30 वर्ष बताई गई है। बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से संदीप के सिर पर वार कर हत्या की है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।