बिहार में एक महिला के बाल काटकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने SSP से शिकायत की है। मामला 19 जून का बताया जाता है। महिला ने आरोपियों की अवैध शराब घर में रखने से मना किया था। 

मुजफ्फरपुर। घर में अवैध शराब छुपाने से मना करने पर एक दलित महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दबंगों ने महिला के बाल काटे और बुरा बर्ताव किया। इस संबंध में महिला ने SSP से शिकायत की है। मामला 19 जून का बताया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने वकील अरविंद कुमार सिंह के साथ SSP से शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी उसे थाने जाने से भी रोक रहे थे। SSP मनोज कुमार ने औराई और एसटी/एसटी थाने से अविलंब जांच कर रिपोर्ट मांगी है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर उसे पीटा। सामान भी फेंक दिया। दबंग पीड़ित को थाने तक नहीं आने दे रहे थे। किसी तरह वो कोर्ट परिसर में वकील अरविंद कुमार के पास तक पहुंची थी।