बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के संयुक्त मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। इस तरह की बैठक प्रदेश में पहली बार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन कर सकते है। बैठक को लेकर बिहार के भाजपा नेताओं में हर्ष है। 

पटना( बिहार): राज्य के राजधानी पटना में राष्ट्रीय स्तर पर भारीतय जनता पार्टी (भाजपा) संयुक्त मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। वे 30 जुलाई को बैठक में शामिल होने पटना आएंगे। वे दिनों के लिए पटना में प्रवास पर रहेंगे। उनके अलावा बैठक में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक को वेरचुअल रूप से संबोधित कर सकते हैं। भाजपा पहली बार इस तरह की बैठक आयोजित करेगी। बैठक को लेकर बिहार के भाजपाइयों में इसकी तैयारी शुरु कर दी है। विभिन्न जगहों पर बैठक को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता बैठक कर रहे है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतिहास में पहली बार होगी इस प्रकार की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन में 7 मोर्चे हैं। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के सभी पधाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। भाजपा के इतिहास में पहली बार इस तरह की बैठक आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया कि बैठक पटना में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। वे 30 और 31 जुलाई तक दो दिनों के लिए पटना में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक के दो दिनों पूर्व विभिन्न मोर्चा के सभी प्रमुख पदाधिकारी बिहार के अलग-अलग जिलों में दो दिन रहेंगे। सभी पदाधिकारियों को उनके प्रवास की सूचना पहले ही भेज दी जाएगी। ऐसे प्रवास के जरिए भाजपा जमीनी हकीकत को जानेगी।

2010 के बाद इस तरह का कार्यक्रम
12 साल बाद भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की बैठक आयोजित कर रही है। वर्ष 2010 में पटना के गांधी मैदान में कार्यसमिति की बैठक में नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था। उन्होंने गांधी मैदान में रैली की थी। हालांकि तब वे पीएम नहीं बने थे। अब पटना में आयोजित बैठक को प्रधानमंत्री वेरचुअल रुप से संबोधित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- बिहार में आतंकियों के निशाने पर BJP के कई बड़े नेता, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट...नेताओं को जेड सिक्योरिटी में रखा