बिहार के एक छोटे-से गांव के रहने वाले युवक ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-11 में इतिहास रच दिया है। वे इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। अब वे 7 करोड़ रुपए के सवाल के लिए खेलेंगे।

जहानाबाद. बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वो सनोज राय ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-11 में पहले करोड़पति बनने का इतिहास रचा है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज के ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज राय सुशील कुमार के बाद दूसरे बिहारी हैं, जो केबीसी में करोड़पति बने हैं। पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार ने केबीसी में 5 करोड़ की राशि जीती थी। हालांकि अब फाइनल सवाल का सही जवाब देने वाले को 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सोनी चैनल ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। चैनल ने फेसबुक पर इस एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे सनोज राय 15वें सवाल का जवाब देकर करोड़पति बने। चैनल के अनुसार सनोज राय अब 7 करोड़ रुपए के सवाल के लिए खेलेंगे। इसका प्रसारण गुरुवार और शुक्रवार को होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

दिलचस्प है कि सनोज राज पहली बार मुंबई गए थे। उनके पिता रामजनम शर्मा एक साधारण किसान हैं। सनोज ने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक किया है। फिलहाल वे 2 वर्षों से सहायक कमांडेंट हैं। वे आईएएस बनना चाहते हैं। केबीसी के इसी सीजन में बिहार के ही रंजीत कुमार ने 25 लाख रुपए जीते थे। रंजीत कुमार गुड़गांव में इलेक्ट्रिशियन हैं।