बिहार के मोतिहारी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक दंपत्ति ने एक साथ मरने का फैसला कर लिया। पति ने पत्नी की हत्या भी कर दी। लेकिन पति सुसाइड करने के बाद भी बच गया। दोनों कर्ज के चलते परेशान चल रहे थे। 

मोतिहारी (बिहार). बिहार में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। फिर खुद भी अपना गला रेत आत्महत्या का प्रयास किया। घर के लोगों ने दंपत्ति को खून से लथपथ देखा तो अस्पताल ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के पच्छिमारी टोला की है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति की हालत भी गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर भी जाकर मामले की जांच की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्ज में डूबा था कुछ दिन पहले लोगों से बोला था जीने की इच्छा नहीं
पच्छिमारी टोला में रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह कर्ज तले डूबे थे। वे शराब पीने के आदी भी थे। बकायदारों का दवाब भी बढ़ रहा था। जिसके कारण ब्रजकिशोर सिंह हमेशा तनाव में रहते थे। इसी कारण उन्होंने पहले अपनी पत्नी उर्मिला सिंह का गला रेता फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बैंक से उन्होंने काफी लोन लिया था। कर्ज के कारण घर में भी काफी विवाद होता था। मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। पड़ोसयों के अनुसार घर कुछ लोगों से उन्होंने कहा था कि जीने की इच्छा नहीं हो रही है। 

घत के रास्ते घुस पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
पड़ोसियों के अनुसार दंपत्ति के घर से कहराने की आवाज आ रही थी। घर का दरवाजा बंद था तो लोग घत के रास्ते घर में घुसे। कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया गया उर्मिला सिंह की मौत हो गई। ब्रजकिशोर ने गला रेतने के अलावा अपनी पत्नी के पेट में भी चाकू से वार किया है। फिर अपना भी गला रेत लिया। इस मामले में डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि कर्ज के कारण ब्रजकिशोर सिंह तनाव में थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़े- जयपुर के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 7 वर्षीय बालिका से हुई छेड़छाड़, बाहर से घुसे अंजान शख्स ने की हरकत