बिहार के सीवान जिले से एक हैरान करने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस की लापरवाही दिखी। एक कैदी हाथ में हथकड़ी पहने हुए अस्पताल परिसर में आराम से टहल रहा था। जिसके कुछ देर बाद एक सिपाही अपने बाइक पर बैठाकर मुस्कुराते हुए कैदी को लेकर चला जाता हैं।

सीवान. बिहार के सीवान जिले से एक हैरान करने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस की लापरवाही दिखी। एक कैदी हाथ में हथकड़ी पहने हुए अस्पताल परिसर में आराम से टहल रहा था। जिसके कुछ देर बाद एक सिपाही अपने बाइक पर बैठाकर मुस्कुराते हुए कैदी को लेकर चला जाता हैं। यह पूरा मामला सीवान के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का बताया जा रहा है। मामला दो दिन पुराना है लेकिन अब यह मामला उजागर हुआ। गनीमत रही की कैदी भागा नहीं वर्ना सिपाही जी ने उसके भागने की पूरी तैयारी कर रखी थी। कैदी को बाइक पर पीछे बैठा सिपाही जी बड़े आराम से घूम रहे थे। हथकड़ी भी कैदी ने ही पकड़ रखा था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर भी सिपाही जी मुस्कुराते हुए चल दिए। बताया जा रहा है की कैदी को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्दी पर उठा सवाल
यह मामला 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। रात करीब 8 बजे एक कैदी हाथ में हथकड़ी लगाए हुए और अपने हाथ से रस्सी पकड़ कर सदर अस्पताल के इधर-उधर बड़े आराम से घूम रहा था। जिसके बाद एक सिपाही बाइक लेकर अस्पताल पहुंचा। उसके बाद कैदी को अपने बाइक के पीछे बैठा कर वहां से मुस्कुराते हुए चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वर्दी पीआर सवाल खड़ा किया। सिपाही ने लोगों को वीडियो बनाते हुए भी देखा लेकिन सिपाही को कोई फर्क नहीं पड़ा। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। नगर थानेदार जय शंकर पांडेय ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले सिपाही पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में हथकड़ी के साथ कैदी हो चुका है फरार 
जानकारी हो की बीते 28 मई 2022 को कोर्ट में पेश होने के बाद एक कैदी पुलिस हिरासत से भाग गया था। उस कैदी को सिवान उत्पाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच वह मौके पर तैनात पुलिस सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में खलबली मच गई थी। फरार कैदी की पहचान सारनपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस द्वारा ऐसे ही लापरवाही का एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गई है।

इसे भी पढ़ें- मनोज वाजपेयी ने की लालू यादव से मुलाकात, डिप्टी सीएम ने शेयर की तस्वीरें