वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी इन दिनों कई शोज की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को गोवा में अजीबो गरीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, इन दिनों गोवा में दो प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थीं।

मुंबई. वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी इन दिनों कई शोज की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को गोवा में अजीबो गरीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, इन दिनों गोवा में दो प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थीं। शो खत्म होने के बाद उन्होंने यहां पर दोस्तों के साथ कुछ और दिनों तक रुकने का फैसला किया था। इसी दौरान देर रात एक शख्स ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी, जिससे एक्ट्रेस की नींद उड़ गई थी। एलनाज ने बताया इस घटना के बारे में....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलनाज ने इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए बताया था कि वो बीते हफ्ते अपने कमरे में थीं तभी उनके साथ एक डराने वाली घटना हुई। सिक्योरिटी को धोखा देते हुए एक अनजान शख्स ने उनके कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। शख्स दिल्ली से ट्रैवल करके गोवा पहुंचा था। एलनाज के दोस्तों ने पुलिस में इसकी शिकायत कराई, जिसके बाद अंजुना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शख्स ने लिखित में मांगी माफी

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि बाद में उस शख्स ने एलनाज से लिखित में माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके दिल्ली स्थित परिवार को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। फिलहाल, एलनाज मुंबई में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'वो गोवा में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। काम खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ समय गोवा में ही बिताने का फैसला किया था।'

एलनाज ने बताई पूरी कहानी 

एलनाज ने कहा कि 'वो अपने दोस्त के एक घर पर रुकी हुई थीं। उन्होंने यह बात अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी लिखी और अपने दोस्तों को टैग किया। उस दिन एक जन्मदिन पार्टी करने वो दोस्तों के साथ छत पर थीं। वो थकी हुई थीं तो बहुत ज्यादा देर वहां रुक नहीं सकी। आधी रात हो चुकी थी और वो अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। तभी उन्होंने खिड़की से देखा कोई उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है।'

एलनाज ने आगे बताया कि 'उन्होंने अपने दोस्तों को मैसेज किया कि क्या उन्होंने कुछ डिलीवरी के लिए मंगाया है तो उन्होंने कहा कुछ नहीं मंगाया है, तब वह दोस्त नीचे आया और वहां चेक किया। लेकिन आसपास कोई नहीं था। इस बीच, वह शख्स छत पर चला गया और जन्मदिन की पार्टी में अन्य मेहमानों को बताने की कोशिश की कि एक्ट्रेस उसकी गर्लफ्रेंड हैं। उसे उसी रात पकड़ लिया गया।' एलनाज के दोस्तों ने तुरंत पलिस को सूचना दी। एक्ट्रेस बताती है कि 'वह उस रात सो नहीं सकीं।'