अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन  की बेटी आराध्या बच्चन 10 साल की हो गई है। ऐश्वर्या ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर की फोटोज में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही है। 

मुंबई. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 10 साल की हो गई है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुआ। आराध्या की गिनती भी बॉलीवुड के स्टार किड्स में की जाती है। बता दें कि आराध्या ने अपना बर्थडे मम्मी-पापा के साथ मालदीव में मनाया। ऐश्वर्या राय ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर की फोटोज में आराध्या बेहद क्यूट नजर आ रही है। बर्थडे पर उन्होंने अपने फेवरेट गुलाबी रंग की गाउन कैरी की थी। उनके बाल खुले थे और उन्होंने मम्मी-पापा के साथ पोज दिए। बर्थडे पर आराध्या ने बड़ा सा चॉकलेट केक कट किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मेरी परी आराध्या- ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की 3 फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- मेरी परी आराध्या 10 साल की हो गई है। तुम ही मेरी सांस लेने की वजह हो। आराध्या तुम मेरी जिंदगी हो…मेरी आत्मा…मैं तुम्हें बिना शर्त प्यार करती हूं। वहीं, अभिषेक बच्चन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे तुम्हारी मां कहती है- तुम दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। हम तुमसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।

View post on Instagram


मां ऐश्वर्या राय से होने लगी आराध्या की तुलना
बता दें कि जैसे-जैसे आराध्या बड़ी हो रही है उसकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से होनी शुरू हो गई है। वैसे, आपको बता दें कि 10 साल की आराध्या अभी से स्टाइल मारने और पोज देने में अपनी मम्मी को टक्कर देने लगी है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि आराध्या मम्मी के पास पोज देती दिख रही है। बता दें कि आराध्या अपनी मम्मी के साथ कई इवेंट्स के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी है। इस दौरान आराध्या का ड्रेसिंग देखने लायक होता है। आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। फिलहाल, स्कूल बंद है और वे घर पर ही ऑनलाइन क्लासेस द्वारा अपनी पढ़ाई कर रही है। आराध्या दिनभर अपने स्कूल की एक्टिविटी में ही बिजी रहती है।

ये भी पढ़ें -
Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli इस एक्टर को कर रही डेट, कभी Javed Jaffrey के बेटे से जुड़ा था नाम

छोटे कपड़े पहन Ankita Lokhande ने जमकर लगाए ठुमके, शादी से पहले दोस्तों संग एन्जॉय की बैचलर पार्टी

Shraddha Arya Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक ले गया दूल्हा, यूं मस्ती करती दिखी दुल्हनिया

घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS

Gemini Ganesan Birthday: 4 महिलाओं से रहे Rekha के पिता के संबंध, आखिरी पार्टनर जूलियाना से थे 36 साल बड़े