ऐश्वर्या राय बच्चन साल की हो गई है। उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या को उनके फैन्स से लेकर करीबी तक ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने पत्नी को बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए खास रोमांटिक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे वाइफी। धन्यवाद सभी चीजों के लिए। जो भी आपने हम सभी के लिए कीं और यह हमारे लिए मायने रखता है। आप हमेशा मुस्कुराएं और खुश रहें। हम आपको अंदर से बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू...।

मुंबई. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai bachchan) 47 साल की हो गई है। उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या को उनके फैन्स से लेकर करीबी तक ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) ने पत्नी को बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए खास रोमांटिक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे वाइफी। धन्यवाद सभी चीजों के लिए। जो भी आपने हम सभी के लिए कीं और यह हमारे लिए मायने रखता है। आप हमेशा मुस्कुराएं और खुश रहें। हम आपको अंदर से बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू...।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


अभिषेक द्वारा शेयर फोटो में ऐश्वर्या हल्के पीले कलर का कढ़ाई वाला आउटफिट पहने पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक ट्रेडिशनल आउटफिट में मूंछों वाले लुक में दिख रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने फिल्मों में ही नहीं बल्कि मॉडलिंग की दुनिया में भी कामयाबी हासिल की है। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज बायोलॉजिस्ट थे। उनकी मां का नाम वृंद्रा राय और भाई का नाम आदित्य राय है।


मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ा चुकीं ऐश ने 1991 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था। फोर्ड द्वारा ऑर्गेनाइज इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद ऐश्वर्या को वोग मैगजीन के अमेरिकन एडिशन में जगह मिली थी। 1993 में आमिर खान के साथ पेप्सी के ऐड में आकर ऐश चर्चित चेहरा बन गई थीं। उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश ने साउथ की फिल्म 'इरुवर' (1997) से एक्टिंग करियर शुरू किया था, जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' (1999) है। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवैल थे।