बॉक्स ऑफिस पर जहां यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ जैसी मेगा बजट फ़िल्में लड़खड़ाती दिख रही हैं तो वहीं एक लो बजट फिल्म उड़ान भर रही है। चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन और तेज हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक फिल्म का सफर सबसे ज्यादा चौंका रहा है। 7 अगस्त को महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में ऐसा पलटवार किया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। जहां यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ जैसी फ़िल्में लाज बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं बड़े बैनर की फिल्मों के बीच पहले स्क्रीन और शोज गंवाने के बाद इस फिल्म को दोबारा दर्शकों का साथ मिलता दिख रहा है। खास बात यह है कि वीक डेज में इसकी कमाई के आंकड़े जबरदस्त रहे। उससे भी दिलचस्प बात है कि इस फिल्म ने 22वें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की। अगर ओपनिंग डे कलेक्शन से तुलना करें तो 22वें दिन इसने एक दो नहीं, बल्कि 65 गुना कमाई की।

22वें दिन कितना रहा 'हनुमान अंश' का कलेक्शन?

22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) की फिल्म 'हनुमान अंश' ने लगभग 6.5 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर इससे एक दिन पहले यानी 21वें दिन (गुरुवार) को हुई कमाई से तुलना करें तो फिल्म ने लगभग 209.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। गुरुवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपए कमाए थे। 22 दिन बाद इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 18.38 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 21.65 करोड़ रुपए हो गया है। 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म मेकैर्स को 83.8 फीसदी का प्रॉफिट देकर सुपरहिट बन चुकी है।

यह भी पढ़ें : Toxic Collection Day 3: 'टॉक्सिक' तीसरे दिन फिर गिरी, कर पाई बस इतनी कमाई 

'हनुमान अंश' का डे-वाइज कलेक्शन कैसा है?

दिन/हफ्तानेट कलेक्शन
पहला हफ्ता1.08 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता40 लाख रुपए
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़ रुपए
22वां दिन6.5 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन18.38 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Toxic Dialogues: यश की ‘टॉक्सिक’ के 25 धांसू डायलॉग्स, हर लाइन में एटिट्यूड ऐसा कि याद रह जाए!

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच कैसे बढ़े शो?

14 अगस्त को इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ और सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्मों की रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश’ के सामने स्क्रीन बचाना बड़ी चुनौती बन गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में फिल्म लगभग 25 स्क्रीन और 25 शोज तक सिमट गई थी। हालांकि, दर्शकों की डिमांड के बाद फिल्म को दोबारा ज्यादा स्क्रीन और शोज मिलने लगे। इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दिया। 355 शोज से शुरू हुई फिल्म 22वें दिन 2,829 शोज तक पहुंच गई।