यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल होता जा रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद दो दिन से लगातार फिल्म की कमाई गिर रही है। वीक डे तो छोड़िए छुट्टी वाले दिन भी फिल्म लड़खड़ाती नज़र आ रही है।

यश की ‘टॉक्सिक’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती जा रही है। पहले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली इस कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ने दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी गिरावट का सामना किया। रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा भी यह फिल्म नहीं उठा सकी। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि मूल रूप से जिस कन्नड़ भाषा की यह फिल्म है, उसके वर्जन शुक्रवार को सिर्फ 5 करोड़ की कमाई पर सिमट गया। हालांकि, तीसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस तीसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने तीसरे दिन यानी पहले शुक्रवार को 26.60 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया है। अगर दूसरे दिन यानी गुरुवार के कलेक्शन (37.65 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो इसमें लगभग 29.3 फीसदी की गिरावट आई है। शुक्रवार को इस फिल्म का प्रदर्शन देशभर में लगभग 19,355 शोज में किया गया और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 22.46 फीसदी रही।

टॉक्सिक का डे वाइड कलेक्शन कैसा रहा

  • पहला दिन : 101.10 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन : 37.65 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन : 26.60 करोड़ रुपए

टोटल नेट कलेक्शन : 165.35 करोड़ रुपए

तीन दिन में कितना हुआ 'टॉक्सिक' का कलेक्शन

तीन दिनों की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने विदेशों में लगभग 4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते टोटल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 23.75 करोड़ रुपए हो गई है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 197.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

'टॉक्सिक' का वर्जन वाइज कलेक्शन कैसा रहा

वर्जनतीसरे दिन की कमाई3 दिन की टोटल कमाई
हिंदी19.15 करोड़ रुपए98.40 करोड़ रुपए
कन्नड़5 करोड़ रुपए36.80 करोड़ रुपए
तेलुगु1.50 करोड़ रुपए20.50 करोड़ रुपए
तमिल75 लाख रुपए7.75 करोड़ रुपए
मलयालम20 लाख रुपए1.90 करोड़ रुपए
टोटल 26.60 करोड़ रुपए165.35 करोड़ रुपए

'टॉक्सिक' का बजट कितना, कितनी हुई रिकवरी

रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' का निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है, जबकि इस फिल्म ने तीन दिन में भारत में नेट 165.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। यानी अभी तक यह फिल्म लागत की 33.07 फीसदी लागत निकाल चुकी है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ा टारगेट वीकेंड है। शनिवार और रविवार को अगर दर्शकों की संख्या में मजबूत उछाल आता है, तो ‘टॉक्सिक’ अपनी बॉक्स ऑफिस रफ्तार को दोबारा तेज कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बजट रिकवर कर सक्सेसफुल की लिस्ट में आती है या फिर मेकर्स को तगड़ा घाटा लगाती है।

‘टॉक्सिक’ की कहानी आखिर क्या है?

‘टॉक्सिक’ की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। फिल्म में यश राया नाम के एक ताकतवर गैंगस्टर का किरदार निभाते हैं, जो हिंसा और विश्वासघात के बीच अपना क्रिमिनल साम्राज्य खड़ा करता है। कहानी में उसकी बहन गंगा, जिसका किरदार नयनतारा ने निभाया है, के साथ रिश्ते को भी अहम जगह दी गई है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं।