अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय के काम की तारीफ हो रही है और ट्रेलर को यूट्यूब पर 24 घंटों में ही 70 मिलियन (7 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय के काम की तारीफ हो रही है और ट्रेलर को यूट्यूब पर 24 घंटों में ही 70 मिलियन (7 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ ये भारत का अभी तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया में ही कई यूजर्स इस फिल्म को बायकॉट करने के लिए भी आवाज उठा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

यूजर्स की इस मांग के पीछे का कारण बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर आया अक्षय कुमार की वीडियो है। लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर के आने से कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड से जुड़े ड्रग कनेक्शन को लेकर बात की थी। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि कुछ लोगों की वजह से पूरी फिल्म पर कीचड़ ना उछाला जाए। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से रिक्वेस्ट भी की थी। 

Scroll to load tweet…

अब सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि ये सब दिखावा था और अक्षय ने अपने ट्रेलर को बचाने के लिए ऐसा किया था। इसके अलावा कई यूजर्स लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर में डिसलाइक बटन ना होने को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी हैं। यह फिल्म साउथ मूवी मुनि 2 : कंचना का ऑफिशियल रीमेक है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' 9 नवंबर को रिलीज हो रही है।