इंडस्ट्री के जानेमाने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का कैंसर के चलते निधन हो गया है। सुभाष बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेसेस के मेकअप आर्टिस्ट थे। सुभाष का निधन गुरुवार को हुआ और उनके अंतिम संस्कार में माधुरी दीक्षित, डब्बू रतनानी सहित सेलेब्स शामिल हुए। अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन ने दुखी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा। 

मुंबई. इंडस्ट्री के जानेमाने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का कैंसर के चलते निधन हो गया है। सुभाष बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेसेस के मेकअप आर्टिस्ट थे। सुभाष का निधन गुरुवार को हुआ और उनके अंतिम संस्कार में माधुरी दीक्षित, डब्बू रतनानी सहित सेलेब्स शामिल हुए। अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन ने दुखी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'वो दयालु, विनम्र और ब्रीलियंट थे। एक कलाकार, मैं हमेशा उन्हें यही कहती थी। सुब्बू हमेशा हमारे देश के सबसे ज्यादा प्यार और इज्जत पाने वाले मेकअप आर्टिस्टों में से एक रहेंगे। जब भी उन्होंने मेरे चेहरे को छुआ अपने बेहतरीन टैलेंट से मुझे खूबसूरत लुक दिया। और अपने खूबसूरत काम के लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। एक बेहतरीन बेटा, भाई और एक खूबसूरत शख्स आज हमें छोड़ गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुब्बू।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

अनुष्का के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए, जिसमें सोनम कपूर, करण जौहर, बिपाशा बसु, अथिया शेट्टी, काजल अग्रवाल, इशा गुप्ता, अदिति राव हैदरी और डब्बू रतनानी शामिल हैं। सभी ने कमेंट कर सुब्बू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

View post on Instagram


कैटरीना कैफ ने भी सुब्बू के साथ वाली फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर दुख व्यक्त किया। वहीं, करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो पोस्ट कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।