एक्टर अर्जुन कपूर ने आज अपने इंस्टा अकाउंट पर नई तस्वीर पोस्ट कर सनसनी फैला दी। उन्होंने अपने हाथों में दूसरा टैटू इंक करवाया है। और इसे ही दिखाने के लिए उन्होंने पोस्ट किया था। 

मुंबई: सोशल मीडिया पर आज एक्टर अर्जुन कपूर का टैटू ट्रेंड कर रहा है। इंडिया के मोस्ट वांटेड स्टार अर्जुन कपूर ने ये टैटू अपने हाथों में बनवाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

इसमें उन्होंने Per Ardua Ad Astra लिखवाया है। जिसका मतलब होता है- विपरीत परिस्थितियों से लेकर सितारों तक। 

View post on Instagram

ये टैटू उन्होंने लैटिन भाषा में बनवाया है। 34 साल के अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्हें मलाइका अरोड़ा के पेरेंट्स के साथ भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे थे।