ड्रग्स केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होग। इसी बीच केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, NCB के गवाह ने इस केस में चौंकाने वाले खुलासा किया है। 

मुंबई. क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में शाहरुख खान (Sharhrukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होग। इसी बीच आर्यन के ड्रग्स केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, NCB के गवाह ने इस केस में चौंकाने वाले खुलासा किया है। खुद को इस केस से जुड़े शख्‍स केपी गोसावी (KP Gosavi) का बॉडीगार्ड बताने वाले प्रभाकर सैल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े और गोसावी पर पैसों की डील के आरोप लगाए हैं। बता दें कि प्राइवेट डिटेक्टिव गोसावी की ही फोटो आर्यन के साथ वायरल हुई थी। मामले में समीर वानखेड़े ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वो इसका जवाब देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


सुनी 25 करोड़ रुपए की डील की बात
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभाकर सैल नाम के इस गवाह ने एक हलफनामे में दावा किया है कि उसने केपी गोसावी और किसी सैम डिसूजा के बीच 25 करोड़ रुपए कीमांग की थी लेकिन 18 करोड़ में डील सेट हुई। इनमें से 8 करोड़ रुपए एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े को दिए जाने थे। उसने ये भी दावा किया है कि उसने गोसावी से रुपए लेकर सैम डिसूजा तक पहुंचाए थे। प्रभाकर ने बताया कि उससे पंचनामा का पेपर बताकर जबरदस्ती 10 खाली कागजों पर साइन करवाए गए थे। उनका आधार कार्ड भी मांगा था। उन्हें इस गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं पता था। बता दें कि प्रभाकर सैल वही शख्‍स है, जिसे एनसीबी ने 6 अक्‍टूबर को जारी की गई प्रेस रिलीज में गवाह के तौर पर बताया था। अब प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि गोसावी लापता है और उन्हें अपनी जान को लेकर खतरा लग रहा है।

View post on Instagram


शेयर की हलफनामे की कॉपी
प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का भी जिक्र किया है। पॉलिटिकल एनालिस्ट तहसीन पूनावाला ने हलफनामे की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे कथित तौर पर गवाह प्रभाकर ने शूट किया था। वीडियो में गोसावी को आर्यन खान के पास बैठे देखा जा सकता है। वहीं, एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्‍होंने यह भी सवाल किया कि अगर पैसों का लेनदेन होता तो जेल में क्‍यों होता। ये सारे आरोप एनसीबी की इमेज को बिगाड़ने के लिए लगाए जा रहे हैं। ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, ऐसा कुछ भी कहीं नहीं हुआ है।

View post on Instagram


26 को होगी आर्यन की बेल पर सुनवाई
आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उनके वकीलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। इस मामले की सुनवाई अब 26 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। तब तक आर्यन को जेल में ही रहना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने जस्टिस नितिन सांबरे से बेल की सुनवाई के लिए तारीख मांगी थी। सतीश मानशिंदे ने इस शुक्रवार या अगले सोमवार को बेल पर सुनवाई की गुजारिश की थी। हालांकि, जस्टिस सांबरे ने आर्यन की जमानत पर सुनवाई अगले हफ्ते 26 अक्टूबर को तय की है। 

ये भी पढ़े-

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान और उनके दोस्तों पर NCB ने लगाया नया आरोप, बताया कैसे की ड्रग्स की पेमेंट

जेल में भगवान राम-सीता की किताबें पढ़ रहा शाहरुख का बेटा, रोज संध्या आरती में भी होता है शामिल

आर्यन खान ने NCB की जांच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, शाहरुख के बेटे ने खोलकर रख दी सारी पोल

फूले गाल और बिना मेकअप बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना कपूर तो ओवर साइज शर्ट में दिखी मलाइका अरोड़ा

सिलेंडर उठा निकला सैफ अली खान का दम तो ये एक्ट्रेस नापती दिखी करीना कपूर के पति की तोंद

न ठीक से बाल बनाए, न ही धोया मुंह, इस हाल में हाथ में कप लिए सड़क पर नजर आई करीना कपूर, PHOTOS

मलाइका देर रात बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं अर्जुन कपूर के घर, खुले बाल और सफेद ड्रेस में यूं नजर आई एक्ट्रेस