जेनेलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बार फिर जेनेलिया का बिंदास और हरफनमौला अंदाज दिख रहा है। वो अपने बच्चे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह फैन्स को जेनेलिया का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) प्यारी अदाओं और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें वो क्यूट मूमेंट करती नजर आती हैं। कभी अपने पति रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ तो कभी दोस्तों के साथ। इतना ही नहीं वो अपने बच्चों के साथ भी वीडियो बनाती रहती हैं। जेनेलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने बच्चे के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने ही बेटे से पूछ बैठी की तू कौन है। इस वीडियो को देखकर फैंस हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं.
जेनेलिया बिना मेकअप बनाया वीडियो
दरअसल मासूमियत से भरा यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स (instagram reels) है। जेनेलिया अपने बेटे के साथ इस रील्स को बनाया है। जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं, ' हाय गाइज...ये मैं हूं और ये.....तू कौन है?' जेनेलिया के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बिना मेकअप के भी जेनेलिया इस वीडियो में बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं. वहीं उनका बेटा क्यूटनेस से भरा नजर आ रहा है।
जेनेलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आपके बेटे को लगता है कि आई पागल हो गई हैं फिर भी वो खेलता है।'
जेनेलिया का परिवार प्रेम सबसे ज्यादा
जेनेलिया डिसूजा अपने परिवार के प्रति बहुत ही डेडिकेटेड हैं। वो अपने बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। आए दिन वो अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक कई फिल्में की हैं। तुझे मेरी कसम में रितेश के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जाने तू या जाने ना फिल्म में इमरान खान के साथ कमाल का काम किया था।
रितेश देशमुख ने अपनी शादी में 8 बार छुए थे पत्नी के पैर, खुद जेनेलिया ने किए शादी से जुड़े शॉकिंग खुलासे
Riteish ने पत्नी पर लुटाया प्यार, सबके सामने गाया 'क्या खूब लगती हो'गाना, शर्म से लाल हो गई Genelia












