कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। मुंबई समेत देश के तमाम शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच, मुंबई में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हिमांश कोहली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई। कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। मुंबई समेत देश के तमाम शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच, मुंबई में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हिमांश कोहली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले हिमांश कोहली के परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

मम्मी-पापा और बहन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हिमांश ने खुद का और घर के स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। हिमांश ने बताया था कि घर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन हाल ही में हिमांश को कोरोना के कुछ लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने दोबारा अपना टेस्ट कराया और हिमांश कोहली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

View post on Instagram

हिमांश ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा , ईश्वर की कृपा और आप लोगों की दुआओं से मेरी फैमिली अब ठीक हो रही है। हम कई बार सोचते हैं कि हमारे पास सबसे अच्छी इम्यूनिटी है, मेरे साथ कुछ नहीं होगा, हम लोग योद्धा हैं और हमें लगता है कि हम बहुत सावधानी बरतते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है।

हिमांश ने आगे लिखा, 'मेरे पेरेंट्स और बहन के बाद मेरे अंदर भी कोरोना के कुछ लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद मैंने दोबारा कोरोना टेस्ट करवाया और इस रिपोर्ट में मैं पॉजिटिव हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है। लेकिन मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि इस वायरस को हर कोई अपने हिसाब से लेता है। मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता हूं। मैं दुआ करता हूं कि यह किसी के पास न पहुंचे।

बता दें कि हिमांश कोहली एक वक्त नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद नेहा कई बार अपने अतीत को याद कर इमोशलन हो चुकी हैं। वहीं हिमांश का कहना था कि उन पर ही हमेशा दोष मढ़ा गया और कभी उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं हुई।
नेहा कक्कड़ ने गाया हनी सिंह का रैप, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

"